BPSC को मिली पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष, हरजोत कौर बम्हरा ने पदभार संभालते ही रचा इतिहास

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। बीपीएससी को पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष मिलीं। 1992 बैच की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा ने आज BPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला है।

 BPSC को मिली पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष, हरजोत कौर बम्हरा ने पदभार संभालते ही रचा इतिहास

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। बीपीएससी को पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष मिलीं। 1992 बैच की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा ने आज BPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला है। 1949 में आयोग की स्थापना के बाद पहली बार महिला को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की बिहार कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद आयोग के सदस्यों ने BPSC अध्यक्ष  हरजोत कौर बम्हरा का स्वागत किया। इस दौरान आयोग के सदस्य पंकज कुमार, निशीथ वर्मा और मुरली प्रसाद सिंह मौजूद रहे। परीक्षा नियंत्रक अमिताभ सिन्हा ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। हरजोत कौर बम्हरा के नेतृत्व में BPSC के कामकाज को लेकर नई उम्मीदें है। 

बता दें कि हरजोत कौर बम्हरा महाराष्ट्र के सिख परिवार से आती हैं। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्यूक यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। इनके पति दीपक कुमार सिंह भी IAS अफसर हैं। दीपक कुमार सिंह कई विभागों में रह चुके हैं। हाल के दिनों में उन्हें बिहार के राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाया गया।

हरजोत कौर बम्हरा पर अब बड़ी जिम्मेदारी है। बीपीएससी की ओर से ली जा रही परीक्षाओं पर जब कभी सवाल उठते हैं जवाबदेही तय नहीं हो पाती। गलत सवाल से लेकर पेपर लीक तक के मामले में यह दिखा है। ऐसे में नए अध्यक्ष पर इन समस्याओं को सही करने की जिम्मेदारी होगी। 

नए अध्यक्ष को चुनौती होगी कि परीक्षाएं बेदाग कराएं, अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय हो। बीपीएससी साल भर की परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर इस तरह से जारी करे कि उसे सही तरीके से लागू भी कर सके। पीटी, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें तय हों और समय पर परीक्षाएं ली जाएं।


Trending News

रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
Nov 29, 2026, 3:40:00 PM
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
Nov 29, 2026, 3:11:00 PM
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार
Nov 29, 2026, 2:49:00 PM