JEE Main में GOAL इंस्टीट्यूट का जलवा, छात्रों ने 95+ पर्सेंटाइल के साथ लहराया परचम

JEE Main में GOAL इंस्टीट्यूट का जलवा, छात्रों ने 95+ पर्सेंटाइल के साथ लहराया परचम

पटना। जेईई मेन के अंतिम परिणाम में इस बार गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एक बार फिर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, श्रृष्टि राज ने 98.94 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष प्रदर्शन किया। वहीं ऋतुराज कुमार (98.65 पर्सेंटाइल), लकी कुमारी (98.17 पर्सेंटाइल), उज्ज्वल कांत मिश्रा (97.77 पर्सेंटाइल) और तेजस (95 पर्सेंटाइल) ने भी शानदार परिणाम हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त भी कई छात्रों ने उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और संस्थान की सुव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करना है।

सहायक निदेशक रंजय सिंह ने भी छात्रों की निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के भरोसे का सम्मिलित परिणाम है।

संस्थान के आर एंड डी प्रमुख आनंद वत्स और एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, सटीक टेस्ट सीरीज़ और विषयों की गहरी समझ पर आधारित शिक्षण पद्धति इस सफलता की मुख्य वजह रही है।

गोल इंस्टीट्यूट ने इस प्रदर्शन के साथ एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में एक भरोसेमंद मंच के रूप में लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है।

Trending News

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM