गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान, बिहार और झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान, बिहार और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को गोल बिल्डिंग, बुद्धा कॉलोनी, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के शीर्ष विद्यार्थियों के परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।

गोल इंस्टिट्यूट के प्रतिभाशाली छात्र रवि कांत दिवाकर ने 720 में 695 अंक प्राप्त कर जनरल AIR-55 तथा केटेगरी  AIR-3 हासिल की। उनके अतिरिक्त कमल नयन ने 671 अंक के साथ जनरल AIR 460, केशव कुमार ने 660 अंक के साथ जनरल AIR 901, अनुष्का कश्यप ने 660 अंक के साथ जनरल AIR 937 तथा सृष्टि राज ने 652 अंक प्राप्त कर जनरल AIR 1290 हासिल की है।

गोल इंस्टिट्यूट के प्रमुख टॉपर्स:

विद्यार्थी का नाम: रवि कांत दिवाकर, प्राप्तांक: 695/720, ऑल इंडिया रैंक: जनरल AIR 55, केटेगरी  AIR 3

विद्यार्थी का नाम: कमल नयन, प्राप्तांक: 671/720, जनरल AIR 460 

विद्यार्थी का नाम: केशव कुमार, प्राप्तांक: 660/720, जनरल AIR 901 

विद्यार्थी का नाम: अनुष्का कश्यप, प्राप्तांक: 660/720, जनरल AIR 937 

विद्यार्थी का नाम: सृष्टि राज, प्राप्तांक: 652/720, जनरल AIR 1290

संस्थान द्वारा अब तक प्राप्त परिणामों और विद्यार्थियों की रैंक के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, गोल इंस्टिट्यूट के 500 से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के परिणामों का संकलन अभी जारी है, इसलिए सफल विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

यह परिणाम विद्यार्थियों के संकल्प और गोल की समर्पित शैक्षणिक व्यवस्था की जीत है-बिपिन सिंह

गोल इंस्टिट्यूट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा-यह उपलब्धि केवल अंकों और रैंक की सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास और गोल की पूरी शैक्षणिक टीम के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। रवि कांत दिवाकर सहित हमारे सभी सफल विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से देश की कठिनतम परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया जा सकता है।  हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, जिम्मेदार और उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के लिए तैयार करना है।

हर विद्यार्थी की सफलता के पीछे संघर्ष और विश्वास की प्रेरक कहानी है-रंजय सिंह

गोल इंस्टिट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर, मिस्टर  रंजय सिंह ने कहा- इन विद्यार्थियों की सफलता हजारों नीट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रत्येक सफल विद्यार्थी की यात्रा में कठिन परिस्थितियाँ, मानसिक दबाव, निरंतर परिश्रम और त्याग शामिल रहा है। गोल ने हर विद्यार्थी को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ भावनात्मक सहयोग, व्यक्तिगत देखभाल और निरंतर प्रेरणा देने का प्रयास किया। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

वैज्ञानिक तैयारी और निरंतर विश्लेषण ने परिणाम को बनाया प्रभावशाली-आनंद वत्स

संस्थान के आर एंड डी हेड, मिस्टर आनंद वत्स ने परिणाम के शैक्षणिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा: नीट जैसी परीक्षा में सफलता के लिए केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है। सटीक शैक्षणिक योजना, नियमित टेस्ट, प्रश्नों का वैज्ञानिक विश्लेषण, त्रुटियों की पहचान और समयबद्ध सुधार अत्यंत आवश्यक हैं। हमारी आर एंड डी टीम ने परीक्षा के बदलते स्वरूप और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार रणनीति विकसित की। विद्यार्थियों ने उस रणनीति को अनुशासन के साथ अपनाया, जिसका प्रभाव आज उनके शानदार परिणामों में दिखाई दे रहा है।

नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम-गौरव सिंह

गोल इंस्टिट्यूट के एकेडमिक हेड, मिस्टर गौरव सिंह ने कहा: “यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मजबूत शैक्षणिक समन्वय का परिणाम है। नियमित कक्षाएँ, सुव्यवस्थित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन, प्रदर्शन विश्लेषण और कमजोर विषयों पर व्यक्तिगत कार्य ने विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत बनाया। हमारे शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी और परीक्षा तक उनका आत्मविश्वास बनाए रखा।

26 जुलाई को बापू सभागार में होगा भव्य सम्मान समारोह:

गोल इंस्टिट्यूट अपने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए रविवार, 26 जुलाई 2026 को पटना के प्रतिष्ठित बापू सभागार में भव्य “सफलता सम्मान समारोह आयोजित करेगा। समारोह में नीट में सफल गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। गोल इंस्टिट्यूट ने अपने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा शिक्षकों के अथक समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM