CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

देश के लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 के लिए आगामी तीन अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

देश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 के लिए आगामी तीन अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक है। बता दें कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट देश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाला एक नेशनल लेवल का इंट्रेंस टेस्ट है। इसे ऑफलाइन पेन एंड पेपर मोड में किया जाएगा।

इंट्रेंस टेस्ट का आयोजन आगामी छह दिसंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। नवंबर में इस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड के जारी होने की संभावना है। स्नातक प्रोग्राम के लिए कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण/परीक्षा में उपस्थित योग्यता है। इस टेस्ट में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर को होगा। इस टेस्ट में सही उत्तर के लिए +1 अंक दिए जाएंगे तबकि गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

इंट्रेंस टेस्ट में अंग्रेजी भाषा, समसामयिक मामले एवं सामान्य ज्ञान, विधिक तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीकें से जुडे सवाल पूछे जाएंगे। ज्ञात हो कि इस टेस्ट का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज करती है। इस टेस्ट को क्लियर करने वाले छात्रों को देश के 26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ में नामांकन मिलता है। 

Trending News

जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, 3 साल बाद भी सड़क से महरूम पूर्णडीह टोला
जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, 3 साल बाद भी सड़क से महरूम पूर्णडीह टोला
Aug 13, 2026, 3:47:00 PM
पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
Aug 13, 2026, 3:39:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान, परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान, परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी...
Aug 13, 2026, 3:30:00 PM
छऊ और नचनी का दिल्ली में डंका! झारखंड के 3 कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
छऊ और नचनी का दिल्ली में डंका! झारखंड के 3 कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Aug 13, 2026, 3:22:00 PM
CM सम्राट का बिहार में मत्स्य विकास का बड़ा प्लान, 50,200 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
CM सम्राट का बिहार में मत्स्य विकास का बड़ा प्लान, 50,200 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
Aug 13, 2026, 3:22:00 PM
कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन
कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन
Aug 13, 2026, 3:12:00 PM
खनिज संशोधन बिल को संसद की मंजूरी, खनिज अधिकारों पर राज्यों के अतिरिक्त टैक्स पर रोक
खनिज संशोधन बिल को संसद की मंजूरी, खनिज अधिकारों पर राज्यों के अतिरिक्त टैक्स पर रोक
Aug 13, 2026, 2:56:00 PM
CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
CLAT 2027: तीन अगस्त से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
Aug 13, 2026, 2:54:00 PM
छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज
छात्र युवा संसद सम्मेलन को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज
Aug 13, 2026, 2:54:00 PM
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हमला, अस्पताल में एडमिट
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हमला, अस्पताल में एडमिट
Aug 13, 2026, 2:37:00 PM