सीआइएमपी का 15वां दीक्षांत समारोह, 26 सितंबर को होगा आयोजन
देश और राज्य के प्रमुख बिजनेस संस्थान में शुमार होने वाले चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना का 15वाँ दीक्षांत समारोह 26 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

पटना: देश और राज्य के प्रमुख बिजनेस संस्थान में शुमार होने वाले चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना का 15वाँ दीक्षांत समारोह 26 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। इसे संस्थान परिसर में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में कुल 140 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें PGDM बैच 2024–26 के 121 विद्यार्थी, PGDM बैच 2023–25 का एक विद्यार्थी तथा PGDM – Post Graduate Diploma in Management – Innovation, Entrepreneurship and Venture Development कार्यक्रम के 18 विद्यार्थी शामिल हैं।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश सह विधि आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं समग्र प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए भी स्वर्ण पदक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया जाएगा। संस्थान द्वारा Meritorious Girls Student Scholarship भी प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उपलब्धियों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, संस्थान में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए Best Faculty एवं Best Employee पुरस्कारों की घोषणा भी दीक्षांत समारोह के दौरान की जाएगी।
CIMP ने स्नातक बैच के लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य भी प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिक विकास तथा उद्योग जगत के साथ प्रभावी सहभागिता पर निरंतर दिए जा रहे जोर को दर्शाती है।










