CBSE 12वीं रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय का जलवा, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100%, ये रीजन सबसे आगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल CBSE 12वीं क्लास के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। यह पिछले साल से 3% कम है।

CBSE 12वीं रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय का जलवा, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100%, ये रीजन सबसे आगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल CBSE 12वीं क्लास के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। यह पिछले साल से 3% कम है। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है। कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। वहीं, 17,113 बच्‍चों ने 95% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं।

लड़कियों का रिजल्‍ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 82.23% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट 100% है। सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करने का फैसला लिया है और न ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने अपने विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं, उनमें से टॉप 0.1% विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं। अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है।

इस साल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से लगभग 16.8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे। रिजल्ट में करीब 15 लाख छात्र सफल घोषित किए गए। इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 88.39% था। यानी इस साल करीब 3.19% की गिरावट दर्ज की गई। हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13%. यानी बेटियां करीब 6.73% आगे रहीं।सीबीएसई 12वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। 95.62 प्रतिशत अंकों के साथ यह रीजन वाइज रिजल्ट में सबसे ऊपर है।

केंद्रीय विद्यालय का प्रतिशत सबसे ज्यादा

केंद्रीय विद्यालय (KV)– 98.55%

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)– 98.47%

सरकारी विद्यालय (GOVT)– 89.55%

सरकारी सहायता प्राप्त (GOVT AIDED)– 86.07%

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS)– 85.55%

स्वतंत्र विद्यालय (INDEPENDENT)– 84.22%





Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM