CBSE 12वीं में GOAL Institute के छात्रों का जलवा, कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

CBSE 12वीं में GOAL Institute के छात्रों का जलवा, कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस वर्ष GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की है। संस्थान के बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि संस्थान का भी नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे संस्थान में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

विशेष रूप से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और व्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली को प्रमुख कारण बताया। नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत निगरानी और अनुभवी फैकल्टी टीम की सहायता से छात्रों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया।

इस वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में लकी कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्णव विष्णुवृद्धि ने 96.2 प्रतिशत और अमान खान ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। प्रियश राज ने 94.4 प्रतिशत, माही सिंह ने 93.6 प्रतिशत तथा नैंसी शुक्ला और आफरीन सुल्ताना ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा प्रिंस कुमार ने 93.2 प्रतिशत, पीयूष राज और केशव कुमार ने 92.6 प्रतिशत, आयुषी शर्मा ने 92.4 प्रतिशत तथा एंजेल ईशा ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। तहसीन शमा और अनुष्का शंकर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि उत्सव राज, आयुषी भारती और अनुष्का रंजन ने 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। समीक्षा कुमारी ने 90.6 प्रतिशत और अर्चिता कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। इसके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

इस अवसर पर GOAL Institute के Founder एवं Managing Director Bipin Singh ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को भविष्य की बड़ी चुनौतियों और प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और लक्ष्य आधारित तैयारी का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्थान के Assistant Director Ranjay Singh ने कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि GOAL Institute बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की संयुक्त तैयारी पर विशेष ध्यान देता है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी सफलता मिल रही है।

वहीं Academic Head Gaurav Singh ने कहा कि संस्थान की अकादमिक योजना विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। नियमित अभ्यास, टेस्ट आधारित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत होता है, जिसका असर उनके परीक्षा परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

R&D Head Anand Vats ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान की शैक्षणिक रणनीति कॉन्सेप्ट क्लियरिटी, स्मार्ट स्टडी प्लानिंग और सतत मूल्यांकन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि सही दिशा और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी GOAL Institute विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रभावी मार्गदर्शन और सफलता के नए अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM