UPSC इंटरव्यू में मिली नाकामी, अब पास की दो-दो राज्‍यों की PCS परीक्षा, बनेंगे बड़ा अधिकारी, सबसे बड़ा सपना...

UPSC और UPPCS जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी चयन नहीं हुआ। अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले विरल शर्मा ने उत्तराखंड PCS और बिहार PCS दोनों परीक्षाओं में सफलता हासिल की।

 UPSC इंटरव्यू में मिली नाकामी, अब पास की दो-दो राज्‍यों की PCS परीक्षा, बनेंगे बड़ा अधिकारी, सबसे बड़ा सपना...

UPSC और UPPCS जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी जब चयन नहीं होता है तो अधिकांश लोग निराश हो जाते हैं और हार मान लेते हैं कि अब मुझसे नहीं होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले विरल शर्मा  ने हार मानने के बजाय अपनी मेहनत जारी रखी और तैयारी में लगे रहे। उनकी लगातार कोशिशों का नतीजा यह रहा कि उन्होंने उत्तराखंड PCS और बिहार PCS दोनों परीक्षाओं में सफलता हासिल की और वो भी शानदार रैंक के साथ। 

विरल शर्मा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बेलवा मोती गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बलराम शर्मा प्र‍िंसिपल के पद से रिटायर्ड हैं। गांव से उनका सफर शुरू हुआ, पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे। विरल शर्मा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने NIT इलाहाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा करने के बाद  उन्होंने राजस्थान के अलवर में करीब तीन साल तक नौकरी की। 

विरल शर्मा का नौकरी में मन नहीं लग रहा था। उनका सपना तो प्रशासनिक सेवा में जाना था। जिस वजह से उन्होंने 2023 में नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उन्होंने किसी बड़ी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने अधिकतर तैयारी अपने गांव में रहकर की।

विरल शर्मा कठिन तैयारी के बाद UPSC इंटरव्यू तक पहुंच गए, हालांकि अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आ सका। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा भी पास की। यहां भी वह इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में जगह नहीं बना सके। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखा। 

लगातार मेहनत का फल आखिरकार उन्हें मिल ही गया। विरल शर्मा ने उत्तराखंड PCS परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की और डिप्टी कलेक्टर पद के लिए उनका चयन हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार PCS परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया. विरल को चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) पद के लिए सातवीं रैंक मिली जबकि ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद के लिए उन्होंने 16वीं रैंक हासिल की। 

इस तरह UPSC और UPPCS में मिली नाकामी के बाद भी विरल शर्मा ने हार नहीं मानी और दो-दो राज्‍यों की PCS परीक्षा पास कर मिसाल कायम की। हालांकि उत्तराखंड PCS और बिहार PCS में टॉप रैंक हासिल करने के बाद भी विरल शर्मा का मन नहीं भरा है। उनका सबसे बड़ा सपना अब भी UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करना है। जिसकी तैयारी में  वह जुटे हुए हैं। 

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM