बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 23 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से रिजल्ट जारी किया।

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 4:44:00 PM

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 23 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से रिजल्ट जारी किया। कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट छात्र biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में 55.31% परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि मैट्रिक परीक्षा में 56.25% छात्रा और 57.84% छात्र सफल हुए हैं। इंटर परीक्षा में 6498 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, जिसमें 3711 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा में 6034 छात्रों में से 3450 छात्र सफल हुए हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के रिजल्ट विद्यार्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग आधिकारिक लिंक जारी किए हैं। इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट: interbiharboard.com और मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट:  compartment.biharboardonline.org पर देख सकते हैं।  

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए। यदि छात्रों के पास किसी कारण से यह नहीं है या गुम गए हैं, तो वह अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें Bihar Board Compartment Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कुछ आसान स्टेप्स में अपना स्कोर देख सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद "Bihar Compartment Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

फिर Matric या Intermediate Result ऑप्शन चुनें।

अब अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।

लॉगिन करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित होता है जो मुख्य परीक्षा में एक या कुछ विषयों में पास नहीं हो पाते। इसके जरिए छात्रों को उसी साल अपना रिजल्ट सुधारने और आगे की पढ़ाई में देरी से बचने का मौका मिलता है। इस बार 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 11 मई 2026 तक चली थी। 

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 12,35,743 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 81.79 फीसदी रहा। कुल 6,34,353 लड़‌कियां पास हुईं, जबकि 6,01,390 लड़कों ने सफलता हासिल की। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 13,17,846 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11,21,973 छात्र पास हुए। ओवरऑल पास प्रतिशत 85.19 फीसदी दर्ज किया गया। स्ट्रीम के हिसाब से सबसे शानदार प्रदर्शन कॉमर्स छात्रों का रहा, जहां पास प्रतिशत 93.07 फीसदी रहा। साइंस का रिजल्ट 87.46 फीसदी और आर्ट्स का 82.76 फीसदी दर्ज किया गया।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM