एग्जाम कैंसिल के बीच बिहार दारोगा मेंस फाइनल रिजल्ट जारी, 10,759 अभ्यर्थियों का चयन, जनरल का कटऑफ 134 नंबर

एग्जाम कैंसिल की मांग के बीच बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दारोगा के 1,799 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है।

एग्जाम कैंसिल के बीच बिहार दारोगा मेंस फाइनल रिजल्ट जारी, 10,759 अभ्यर्थियों का चयन, जनरल का कटऑफ 134 नंबर

एग्जाम कैंसिल की मांग के बीच बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दारोगा के 1,799 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। दारोगा परीक्षा को कैंसिल करने की मांग को लेकर कैंडिडेट्स का प्रदर्शन जारी है। इन सब के बीच शुक्रवार को  दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। 

कुल 1,799 पदों पर दारोगा की भर्ती होनी है।  27 मई 2026 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई थी, जहां 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।  मुख्य परीक्षा के आधार पर 10,759 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयन हुआ है।  आयोग ने नियमों के मुताबिक कुल रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थियों को पास किया है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे।

बिहार एसआई भर्ती मेंस 2026 में जनरल कैटेगरी (सामान्य वर्ग)  पुरुष का कट-ऑफ 134 अंक और महिला अभ्यर्थी का 116.20 अंक गया है। यानी इतने या इससे ऊपर जिन भी उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में अंक हासिल किए है, उनका फिजिकल टेस्ट के लिए चयन हुआ है। आरक्षण कोटि में ट्रांसजेंडर के सात पद हैं। लिखित परीक्षा में सात ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी ही सफल भी हुए हैं। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 614 पद आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित (जनरल कैटेगरी ) वर्ग के लिए सबसे  850 पद हैं।

मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 10,759 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पासा करना होगा। आयोग जल्द ही PET की तारीख जारी करेगा। कुल 1,799 पदों में अनुसूचित जाति के 210, अनुसूचित जनजाति के 15, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 273, पिछड़ा वर्ग के 222, पिछड़ा वर्ग की महिला का 42, आनरक्षित यानी समान वर्ग के लोगों के लिए 850, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 180 और ट्रांसजेंडर के लिए सात पद हैं। इनमें सभी वर्ग से 35% महिलाओं के लिए आरक्षण है जो 1,799 में 614 पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है जबकि स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लिए 36 पद हैं।

बता दें कि मुख्य परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आयोग द्वारा पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किए जाएंगे। पीईटी में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स भी वेरिफाई किए जाएंगे। 

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM