बिहार में एक लाख शिक्षकों की बहाली होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका ऐलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री और ACS के अलावा कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि अगले 5 वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं।
सीएम ने कहा कि अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।
सीएम ने कहा कि शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में और पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।