बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों का महाआंदोलन आज, पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस तक करेंगे मार्च, कल ही नए शिक्षा मंत्री ने ली है शपथ

बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। बीपीएससी TRE-4 विज्ञापन जारी करने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों का महाआंदोलन आज, पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस तक करेंगे मार्च, कल ही नए शिक्षा मंत्री ने ली है शपथ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 08, 2026, 10:18:00 AM

बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। बीपीएससी TRE-4 विज्ञापन जारी करने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।  गुरुवार को  सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी बीजेपी कोटे से मंत्री मिथिलेश तिवारी को दी गई है। इसी बीच आज पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है।  BPSC TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का ऐलान किया है।  

आज पटना में अभ्यर्थियों ने महा आंदोलन का ऐलान किया है।  प्रदर्शन सुबह 11 बजे से पटना कॉलेज परिसर से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।  छात्र नेता दिलीप ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से निकलकर अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट, बाकरगंज और गांधी मैदान होते हुए BPSC कार्यालय तक जाएगा। 

TRE 4 विज्ञापन में लगातार हो रही देरी को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से TRE-4 के विज्ञापन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक आयोग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है।  आंदोलनकारी अभ्यर्थी जल्द विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं।  

छात्र नेता दिलीप का कहना है कि BPSC परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि TRE 4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन अब 8 मई हो चुका है और अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि बीपीएससी TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM