पहली बार BPSC TRE-4 दो फेज में होगा, PT के बाद देना होगा मेंस एग्जाम, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा (PT) के साथ मेंस परीक्षा भी देनी होगी।

पहली बार BPSC TRE-4 दो फेज में होगा,  PT के बाद देना होगा मेंस एग्जाम, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा (PT) के साथ मेंस परीक्षा भी देनी होगी। यानी शिक्षक कैंडिडेट्स को दो चरणों में लिखित परीक्षा देनी होगी। BPSC की ओर से परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें TRE-4.0 के लिए 32,388 पद दिखाए गए हैं।

हालांकि BPSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक अभी TRE-4 की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। इसमें PT की तारीख TBD लिखा है यानी बाद में तय की जानी है। कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन अवधि पूरी होने के बाद PT की तारीख जारी की जाएगी। जिसके बाद बाद मेंस परीक्षा होगी और फिर प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनाकर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यानी इस बार शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को पहले की तुलना में एक अतिरिक्त परीक्षा देना होगा।

बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती की अब तक तीन परीक्षा हो चुकी है। BPSC TRE-4 से पहले हुए TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में एक ही लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया गया था। तीनों शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अलग से PT और मेंस की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा था। अब TRE-4 में BPSC ने दो चरणों वाली परीक्षा का प्रावधान किया है। अब अभ्यर्थियों को पहले की तुलना में एक अतिरिक्त परीक्षा देना होगा।

वहीं BPSC के कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। 72वीं CCE की PT 25 अक्टूबर 2026 को होगी। 72वीं CCE के 1189 पदों पर बहाली होगी।  कैलेंडर में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के 935 पद भी शामिल हैं। इस भर्ती में PT और मेंस परीक्षा होगी। इसकी परीक्षा तारीख अभी TBD है।

71वीं CCE के 1298 पदों की मेंस परीक्षा अप्रैल में हो चुकी है।  अगस्त-सितंबर में रिजल्ट संभावित है। 70वीं CCE के 2035 पदों का अंतिम परिणाम 20 जून 2026 को जारी हो चुका है। प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों की PT का रिजल्ट सितंबर में संभावित है।

ऑडिटर के 102 और रिसर्च ऑफिसर के 3 पदों का PT रिजल्ट अगस्त में संभावित है। स्पेशल शिक्षक के 7279 पद समेत कई भर्तियों की प्रक्रिया भी कैलेंडर में शामिल है। BPSC ने कहा-कैलेंडर की सभी तारीखें अस्थायी, प्रशासनिक कारणों से बदलाव संभव है।

BPSC ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर

TRE-4 में 32,388 शिक्षक पद, विज्ञापन के बाद तय होगी PT की तारीख।

TRE-4 की PT के साथ ही मेंस परीक्षा कराने की तैयारी

72वीं CCE के 1189 पदों के लिए PT परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी।

71वीं CCE के 1298 पदों की मेंस परीक्षा अप्रैल में हो चुकी, अगस्त-सितंबर में रिजल्ट संभावित।

70वीं CCE के 2035 पदों का अंतिम परिणाम 20 जून 2026 को जारी हो चुका।

प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों की PT का रिजल्ट सितंबर में संभावित।

ऑडिटर के 102 और रिसर्च ऑफिसर के 3 पदों का PT रिजल्ट अगस्त में संभावित।

स्पेशल शिक्षक के 7279 पद समेत कई भर्तियों की प्रक्रिया भी कैलेंडर में शामिल।

Trending News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, DM भी हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, DM भी हुए शामिल
Aug 14, 2026, 6:14:00 PM
बिहार के तुषार बने कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक
बिहार के तुषार बने कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक
Aug 14, 2026, 6:13:00 PM
मतदाता सूची पुनरीक्षण की बढ़ी समयसीमा, अब 15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
मतदाता सूची पुनरीक्षण की बढ़ी समयसीमा, अब 15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
Aug 14, 2026, 5:54:00 PM
राजधानी में गोलियों की तडतडाहट, मेडिकल शॉप को टारगेट कर की गयी फायरिंग
राजधानी में गोलियों की तडतडाहट, मेडिकल शॉप को टारगेट कर की गयी फायरिंग
Aug 14, 2026, 5:48:00 PM
नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित
नशामुक्त कोसी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, कई पुलिसकर्मी सम्मानित
Aug 14, 2026, 5:44:00 PM
मूक-बधिर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे राज्यपाल, पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायज़ा
मूक-बधिर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे राज्यपाल, पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायज़ा
Aug 14, 2026, 5:32:00 PM
राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल
राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल
Aug 14, 2026, 5:31:00 PM
खनिज बिल पर 20 अगस्त को झामुमो का महामंथन, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
खनिज बिल पर 20 अगस्त को झामुमो का महामंथन, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
Aug 14, 2026, 5:22:00 PM
राज्य में पारंपरिक अपराधों में आयी बड़ी कमी, पुलिसबल की भी संख्या बढी: डीजीपी
राज्य में पारंपरिक अपराधों में आयी बड़ी कमी, पुलिसबल की भी संख्या बढी: डीजीपी
Aug 14, 2026, 5:21:00 PM
पहली बार BPSC TRE-4 दो फेज में होगा,  PT के बाद देना होगा मेंस एग्जाम, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
पहली बार BPSC TRE-4 दो फेज में होगा, PT के बाद देना होगा मेंस एग्जाम, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
Aug 14, 2026, 5:20:00 PM