BPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, ऐसा करना अनिवार्य, नहीं चुना तो कटेंगे इतने नंबर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। बीपीएससी ने बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित परीक्षाओं में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है।

BPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, ऐसा करना अनिवार्य, नहीं चुना तो कटेंगे इतने नंबर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 01, 2026, 2:45:00 PM

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बड़ा बदलाव किया है।  बीपीएससी ने बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित परीक्षाओं में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। आयोग ने इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाना बताया है।

बीपीएससी ने बताया है कि पहले प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प (A, B, C, D) दिए जाते थे, जिनमें से किसी एक का चयन करना अनिवार्य नहीं था। इस कारण कई अभ्यर्थी उन प्रश्नों को छोड़ देते थे, जिनका उत्तर उन्हें नहीं आता था। यानी बड़ी संख्या में प्रश्न ‘अनुत्तरित’ (Unanswered)/ खाली रह जाते थे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी असर पड़ता था।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी विकल्प नहीं चुनने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई अभ्यर्थी पांचों विकल्पों में से किसी का भी चयन नहीं करता है, तो उस प्रश्न को अनुत्तरित माना जाएगा और इसके लिए दंडस्वरूप 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। यानी अब बिना विकल्प चुने प्रश्न छोड़ना अभ्यर्थियों के लिए नुकसानदायक साबित होगा और उनका नंबर कट जाएगा। 

हालांकि BPSC ने 60वीं से 62वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (2017) में पहली बार 5वां विकल्प ‘E’ जोड़ा था, जिसका अर्थ “उपर्युक्त में से कोई नहीं / एक से अधिक” था। हालांकि विरोध और भ्रम के कारण 69वीं परीक्षा से इसे हटा दिया गया था।

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि आयोग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रणाली अधिक सुदृढ़ और प्रमाणिक बनेगी। साथ ही अभ्यर्थियों के बीच गंभीरता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। आयोग ने बताया है कि यह संशोधित व्यवस्था आगामी परीक्षाओं में लागू की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नई प्रणाली को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें, ताकि किसी प्रकार की अंक कटौती से बचा जा सके।

Trending News

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 4:42:00 PM
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
Jul 20, 2026, 4:36:00 PM
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 4:24:00 PM
'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से गूंजा देवलेश्वर धाम, पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़
'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से गूंजा देवलेश्वर धाम, पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़
Jul 20, 2026, 4:12:00 PM
धनबाद : पेपर लीक से नाराज़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
धनबाद : पेपर लीक से नाराज़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Jul 20, 2026, 4:04:00 PM
गोपालगंज: रील के चक्कर में पति को दिया धोखा, 6 माह बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
गोपालगंज: रील के चक्कर में पति को दिया धोखा, 6 माह बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
Jul 20, 2026, 3:59:00 PM
जामताड़ा में वज्रपात का कहर, धान की खेती करने गए किसान की गई जान
जामताड़ा में वज्रपात का कहर, धान की खेती करने गए किसान की गई जान
Jul 20, 2026, 3:40:00 PM
बेगूसराय: डाकघर परिसर के पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, भागी-भागी पहुंची पुलिस
बेगूसराय: डाकघर परिसर के पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, भागी-भागी पहुंची पुलिस
Jul 20, 2026, 3:40:00 PM
पुलिस ने फेल किया लूट का मास्टर प्लान, शिकंजे में चार बदमाश, हथियार, बाईक बरामद
पुलिस ने फेल किया लूट का मास्टर प्लान, शिकंजे में चार बदमाश, हथियार, बाईक बरामद
Jul 20, 2026, 3:37:00 PM
सासाराम: नेटवर्क मार्केटिंग का गंदा खेल, गुजरात के युवक को बंधक बनाकर फिरौती की मांग
सासाराम: नेटवर्क मार्केटिंग का गंदा खेल, गुजरात के युवक को बंधक बनाकर फिरौती की मांग
Jul 20, 2026, 3:29:00 PM