बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, 26 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों की बहाली, इन स्कूलों में 1048 रिक्त पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार में 26 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों की बड़ी बहाली होगी।

बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, 26 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों की बहाली, इन स्कूलों में 1048 रिक्त पदों पर भर्ती

बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी की भर्ती निकलने वाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार में 26 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों की बड़ी बहाली होगी। राज्य के 13 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में रिक्त पद भरे जाएंगे। वहीं अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। BPSC को अधियाचना भेजी गई है और जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

बिहार में 26 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों की बड़ी बहाली होने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 13 विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में करीब 6,600 व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। वहीं 11 हजार से अधिक गैर शैक्षणिक कर्मियों के पद भी भरे जाएंगे। इसके अलावा राज्य के 211 प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे नए डिग्री कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी। 

नए खुलने वाले डिग्री कॉलेजों में कुल 9,284 पदों पर बहाली की जाएगी. इनमें 6,752 शिक्षकों और 2,532 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति शामिल है. राज्य सरकार पहले ही इन पदों के सृजन को मंजूरी दे चुकी है। विश्वविद्यालयों में 55% से अधिक शिक्षक पद फिलहाल खाली है। जबकि गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के 60% से ज्यादा पद रिक्त है। कॉलेज शिक्षकों के कुल 12,411 स्वीकृत पद हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 5,800 पदों पर ही लोग कार्यरत हैं। करीब 6,611 पद खाली पड़े हुए हैं। इसी तरह गैर शैक्षणिक कर्मियों के कुल 16,557 स्वीकृत पदों में से केवल 5,583 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 10,974 पद अभी भी रिक्त हैं।

लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया को सरकार गति दे रही है। वर्ष के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। बहाली से उच्च शिक्षा व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करना है। रिक्त पदों को भरने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वहीं अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में बड़ी बहाली हो रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने प्रधानाध्यापक और अध्यापक के कुल 1048 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेज दी है। शिक्षकों की भर्ती के अलावा आवासीय विद्यालयों में आवश्यक सहायक कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि सफाईकर्मी, नाई, माली समेत विभिन्न श्रेणियों के कुल 365 पदों पर भी जल्द बहाली की जाएगी। 


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM