बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, विशेष छुट्टियों के साथ ले सकेंगी आकस्मिक अवकाश

बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाएं अब हर महीने मिलने वाली दो विशेष छुट्टियां आकस्मिक अवकाश के साथ ले सकेंगी।

बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, विशेष छुट्टियों के साथ ले सकेंगी आकस्मिक अवकाश

पटना। बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।  बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाएं अब हर महीने मिलने वाली दो विशेष छुट्टियां आकस्मिक अवकाश के साथ ले सकेंगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्रकार की छुट्टियां एक साथ लेने पर विभाग को कोई आपत्ति नहीं होगी। छुट्टियों को लेकर लंबे समय से बना असमंजस अब खत्म हो गया है। 

शिकायत के बाद विभाग ने दूर किया असमंजस

सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाओं को हर महीने दो विशेष छुट्टियां मिलती हैं। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार आकस्मिक अवकाश भी मिलता है। दोनों तरह की छुट्टियां लगातार ली जा सकती हैं या नहीं, इसे लेकर असमंजस था। इस संबंध में विभाग के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में शिकायत की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि शिक्षिकाएं दोनों विशेष छुट्टियां आकस्मिक अवकाश के साथ ले सकती हैं।

जरूरत के अनुसार छुट्टी लेने में होगी सहूलियत

विभाग के स्पष्टीकरण से शिक्षिकाओं को व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों के अनुसार छुट्टियों की योजना बनाने में सहूलियत होगी। खासकर अचानक जरूरत पड़ने पर वे विशेष छुट्टियों और आकस्मिक अवकाश का लगातार इस्तेमाल कर सकेंगी।



Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM