बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा- 2026-महोत्सव' के देशव्यापी अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया है।

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा- 2026-महोत्सव' के देशव्यापी अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों समेत सभी शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों और प्रखंडों के विद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यात्रा से पढ़ाई बाधित न हो, इसका भी ध्यान रखना है। 

शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के पर्व को पूरे जोश, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की आजादी सीमाओं की रक्षा से सुरक्षित रहती है, लेकिन आजादी की ताकत शिक्षित नागरिकों से बढ़ती है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को और मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि तिरंगा यात्रा सहित स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों में विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि आजादी का पर्व जनभागीदारी के साथ पूरे उत्साह से मनाया जा सके।

Trending News

रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सम्राट कैबिनेट में 10 एजेंडों पर मुहर
रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सम्राट कैबिनेट में 10 एजेंडों पर मुहर
Aug 12, 2026, 6:12:00 PM
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Aug 12, 2026, 5:49:00 PM
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
Aug 12, 2026, 5:30:00 PM
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
Aug 12, 2026, 5:15:00 PM
बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
Aug 12, 2026, 5:07:00 PM
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Aug 12, 2026, 5:05:00 PM
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
Aug 12, 2026, 4:42:00 PM
 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
Aug 12, 2026, 4:39:00 PM
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
Aug 12, 2026, 4:25:00 PM
 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM