पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर बीबोस की छह दिवसीय कार्यशाला का समापन

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) के अंतर्गत तैयार की गई स्व-अधिगम सामग्री एवं पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर महेन्द्रू स्थित एससीईआरटी में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।

पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर बीबोस की छह दिवसीय कार्यशाला का समापन

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) के अंतर्गत तैयार की गई स्व-अधिगम सामग्री एवं पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर महेन्द्रू स्थित एससीईआरटी में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बीबोस की पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया था।

कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा) 2023 के अनुरूप एससीईआरटी द्वारा नामित शिक्षकों ने विभिन्न विषयों की स्व-अधिगम सामग्री एवं पाठ्य पुस्तकों की गहन समीक्षा की। तीन चरणों में आयोजित कार्यशाला में भाषा, शिक्षाशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, कला, वाणिज्य, विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, गृह विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दौरान शिक्षण सामग्री को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप अधिक सरल, उपयोगी, समसामयिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों में समझ, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने की दृष्टि से पाठ्य सामग्री में आवश्यक सुधार के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बीबोस के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी विजय कुमार ने कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुक्त विद्यालयी शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और अद्यतन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना बोर्ड की प्राथमिकता है।

Trending News

टेंपो और बोलेरो में भीषण टक्कर, छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी समेत 6 घायल
टेंपो और बोलेरो में भीषण टक्कर, छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी समेत 6 घायल
Aug 22, 2026, 5:22:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, अमूल्यांकित आंसर बुक डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी
बीपीएससी ने दी सूचना, अमूल्यांकित आंसर बुक डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी
Aug 22, 2026, 5:09:00 PM
अब उड़ेगा गर्दा..वैभव सूर्यवंशी अब यहां गेंदबाजों को कूटेंगे, शमी के लिए सुनहरा मौका
अब उड़ेगा गर्दा..वैभव सूर्यवंशी अब यहां गेंदबाजों को कूटेंगे, शमी के लिए सुनहरा मौका
Aug 22, 2026, 5:05:00 PM
लालू प्रसाद का इशारों में हमला, संजय झा पर बिना नाम लिया साधा निशाना
लालू प्रसाद का इशारों में हमला, संजय झा पर बिना नाम लिया साधा निशाना
Aug 22, 2026, 4:47:00 PM
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्राइव, कई वाहनों का काटा गया फाइन
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्राइव, कई वाहनों का काटा गया फाइन
Aug 22, 2026, 4:40:00 PM
25 अगस्त को 144 अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर
25 अगस्त को 144 अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर
Aug 22, 2026, 4:24:00 PM
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई: SSP से मिले विधायक राज सिन्हा, छात्रों की आवाज दबाने का आरोप
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई: SSP से मिले विधायक राज सिन्हा, छात्रों की आवाज दबाने का आरोप
Aug 22, 2026, 4:15:00 PM
चास में कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, नीतीश कुमार ने समाधान का दिया भरोसा
चास में कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, नीतीश कुमार ने समाधान का दिया भरोसा
Aug 22, 2026, 4:09:00 PM
पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर बीबोस की छह दिवसीय कार्यशाला का समापन
पाठ्य पुस्तकों में सुधार को लेकर बीबोस की छह दिवसीय कार्यशाला का समापन
Aug 22, 2026, 4:07:00 PM
साइबर अपराध में डिजिटल साक्ष्य अहम, पुलिस अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
साइबर अपराध में डिजिटल साक्ष्य अहम, पुलिस अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
Aug 22, 2026, 4:00:00 PM