22 अगस्त को होगी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने दी यह सलाह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 22 अगस्त को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) का आयोजन किया जाएगा।

22 अगस्त को होगी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने दी यह सलाह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 22 अगस्त को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) का आयोजन किया जाएगा। एनटीए द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार परीक्षा शहर के आवंटन की जानकारी देने वाली अग्रिम सूचना पर्ची https://exams.nta.nic.in/aiapget/ पर उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि एनटीए, आयुष मंत्रालय/एनसीआईएसएम/एनसीएच की ओर से शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2019 से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) का आयोजन कर रही है।

एनटीए द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गयी है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/aiapget/ से इसे चेक और डाउनलोड करना होगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके। एजेंसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

एजेंसी के द्वारा जानकारी दी गयी है कि यदि किसी उम्मीदवार को AIAPGET - 2026 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड करने/जांचने में कोई कठिनाई होती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से NTA वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.nic.in/aiapget/  का अवलोकर करते रहें।

Trending News

कार्मिक नगर में तड़के गो*लीकांड, कोयला कारोबारी दीपक शर्मा की हालत गंभीर
कार्मिक नगर में तड़के गो*लीकांड, कोयला कारोबारी दीपक शर्मा की हालत गंभीर
Aug 14, 2026, 1:12:00 PM
चारदीवारी के पैसे नहीं, कंपनी से 22,500 करोड़ का MOU! तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर गंभीर आरोप
चारदीवारी के पैसे नहीं, कंपनी से 22,500 करोड़ का MOU! तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर गंभीर आरोप
Aug 14, 2026, 1:01:00 PM
बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
बगोदर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
Aug 14, 2026, 12:46:00 PM
15 अगस्त को लेकर 102 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, आपात स्थितियों से निपटने की पूरी तैयारी
15 अगस्त को लेकर 102 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, आपात स्थितियों से निपटने की पूरी तैयारी
Aug 14, 2026, 12:38:00 PM
धनबाद में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 25 लाख की खेप जब्त
धनबाद में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 25 लाख की खेप जब्त
Aug 14, 2026, 12:22:00 PM
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, EOU  का बड़ा एक्शन
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, EOU का बड़ा एक्शन
Aug 14, 2026, 12:20:00 PM
बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को सम्मान, पटना के थानेदार को वीरता पदक, महिला IPS और IG को राष्ट्रपति पदक
बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को सम्मान, पटना के थानेदार को वीरता पदक, महिला IPS और IG को राष्ट्रपति पदक
Aug 14, 2026, 12:10:00 PM
पहले हसन महमूद, अब तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
पहले हसन महमूद, अब तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
Aug 14, 2026, 12:04:00 PM
JPSC गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन, 7 वांछितों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
JPSC गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन, 7 वांछितों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 14, 2026, 11:52:00 AM
22 अगस्त को होगी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने दी यह सलाह
22 अगस्त को होगी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने दी यह सलाह
Aug 14, 2026, 11:45:00 AM