अग्निवीर भर्ती 2026 को लेकर रांची ARO ने जारी किया शेड्यूल, 1 से 15 जून तक होगी CEE परीक्षा

अग्निवीर भर्ती 2026 को लेकर रांची ARO ने जारी किया शेड्यूल, 1 से 15 जून तक होगी CEE परीक्षा

अग्निवीर भर्ती 2026 में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) रांची ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है। परीक्षा का आयोजन तय केंद्रों पर एडमिट कार्ड में दिए गए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि प्रवेश पत्र जल्द ही “जॉइन इंडियन आर्मी” की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड किया जा सके।

परीक्षा में शामिल होने के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। इनमें प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो तथा एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य प्रमाणपत्र शामिल हैं।

सेना ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें। किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आने पर अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा JIA पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत या सहायता संबंधी अनुरोध दर्ज किए जा सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर सेना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होता है। अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों और फर्जी भर्ती कराने का दावा करने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सेना ने कहा है कि किसी भी प्रकार के झांसे या गलत वादों पर भरोसा न करें।


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM