भारत में 2 दशकों बाद WFI के आयोजन पर PM मोदी ने कहा- अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार

भारत में दो दशकों बाद वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज्स (डब्ल्यूएफई) की 65वीं जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

भारत में 2 दशकों बाद WFI के आयोजन पर PM मोदी ने कहा- अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार

नई दिल्ली : भारत में दो दशकों बाद वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज्स (WFI) की 65वीं जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है और हमारा पूंजीगत बाजार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान, पीएम मोदी ने आयोजक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और डब्ल्यूएफई को बधाई दी और कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत किया। 

PM मोदी ने अपने लिखित संदेश में कहा- मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है

पीएम मोदी ने अपने लिखित संदेश में कहा कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हमारा पूंजीगत बाजार अर्थव्यवस्था के साथ तेजी से बढ़ रहा है। इससे कंपनियों को पूंजी जुटाने, परिचालन का विस्तार करने और विकास के लिए नए अवसरों में भाग लेने का मौका मिला है। उन्होंने आगे कहा कि म्यूचुअल फंड्स जैसे साधनों के जरिए निवेश अब अभूतपूर्व स्तरों पर पहुंच चुके हैं। यह काफी उत्साहजनक है कि अब ज्यादा लोग बाजारों का हिस्सा बन रहे हैं। इससे हमारे नागरिकों को देश के विकास का भागीदार बनने का भी मौका मिल रहा है।

पिछले एक दशक में, भारत ने अपनी वित्तीय प्रणाली को अधिक समावेशी और कुशल बनाने की दिशा में काम किया है - प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने मुताबिक, पिछले एक दशक में, भारत ने अपनी वित्तीय प्रणाली को अधिक समावेशी और कुशल बनाने की दिशा में काम किया है। बैंकिंग, बीमा और डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विस्तार ने लाखों नागरिकों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ा है। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जिसमें जेएएम ट्रिनिटी और यूपीआई शामिल हैं) ने यह दिखाया है कि तकनीक किस तरह बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवाओं की पहुंच को बदल सकती है। इसके साथ ही, बाजार के बुनियादी ढांचे में तकनीक-आधारित सुधारों और निवेश प्लेटफॉर्म तक आसान पहुंच ने हमारे पूंजी बाजारों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में मदद की है। भारत का अनुभव दिखाता है कि किस तरह वित्तीय समावेशन और वित्तीय नवाचार एक-दूसरे को मजबूत कर सकते हैं।

PM ने कहा- वित्तीय जगत में बड़े बदलाव हो रहे हैं

आगे कहा कि वित्तीय जगत में बड़े बदलाव हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकें बाजारों के काम करने के तरीके को बदल रही हैं। इससे नए अवसर तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन साथ ही साइबर सुरक्षा, बाजार की निष्पक्षता और निवेशकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं। तकनीक भले ही यह तय करे कि बाजार कितनी तेजी से विकसित होंगे, लेकिन इस पूरे तंत्र के विकास में 'भरोसा' हमेशा सबसे अहम बना रहेगा। 65वीं डब्ल्यूएफई जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग 17 से 19 नवंबर, 2026 तक मुंबई में आयोजित हो रही है, जिसकी मेजबानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया कर रहा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM