'नीतीश सेतु' के नामकरण पर सवाल सुनते ही पूर्व सीएम ने जोड़े हाथ, बिना जवाब दिए निकले

वैशाली जिला में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का नाम अपने नाम पर रखे जाने को लेकर जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।

'नीतीश सेतु' के नामकरण पर सवाल सुनते ही पूर्व सीएम ने जोड़े हाथ, बिना जवाब दिए निकले

वैशाली : वैशाली जिला में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का नाम अपने नाम पर रखे जाने को लेकर जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के बनघारा गांव पहुंचे थे। यहां वे संतोष कुमार कुशवाहा के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। 

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राजापाकर विधायक महेंद्र राम समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। गांव में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही लोगों में उत्साह था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। 

21 नवंबर को PM मोदी 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन करेंगे

मीडिया के सवाल पर नहीं दी प्रतिक्रिया श्राद्ध कार्यक्रम से निकलते समय पत्रकारों ने उनसे पूछा कि गंगा नदी पर बने सिक्सलेन पुल का नाम उनके नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा जा रहा है, इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कुछ देर रुककर हाथ जोड़कर नमस्कार किया और बिना कुछ बोले वहां से रवाना हो गए। उनके साथ चल रहे नेता भी इस सवाल पर कुछ नहीं बोले। बता दें कि पुल के नामकरण को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है। 21 नवंबर को पीएम मोदी नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक गंगा नदी पर बने छह लेन महासेतु का नाम नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा गया है। 

उद्घाटन को लेकर राघोपुर और राजापाकर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं

इस पुल का उद्घाटन 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित है। उद्घाटन को लेकर राघोपुर और राजापाकर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लगभग 4,988 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है। इसमें गंगा नदी पर मुख्य पुल की लंबाई लगभग 9.76 किलोमीटर है। पुल की चौड़ाई करीब 32 मीटर है और यह छह लेन का है। इस महासेतु के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। खासकर राघोपुर दियारा के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने में सुविधा मिलेगी। 

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। किसानों और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बनघारा गांव में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार वहां से रवाना हो गए।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM