बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, राघोपुर -सिक्स लेन पुल पर सरेआम युवक की गोलीमार हत्या

राजधानी से सटे वैशाली जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने बडी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, राघोपुर -सिक्स लेन पुल पर सरेआम युवक की गोलीमार हत्या

राजधानी से सटे वैशाली जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने बडी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम घटी इस घटना से सनसनी फैल गयी। घटना के बाद मौके पर हडकंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर स्थित कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 32 के निकट बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम घटी इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर निवासी सुनील सिंह के पुत्र अंशुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बिदुपुर से रूस्तमपुर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अपराधियों ने मृतक को पुल के पाया नंबर 32 के पास रोका और गोली मार दी। गोली अंशुमन के पेट और सिर में लगी। गोली लगने के बाद अंशुमन घटनास्थल पर ही गिर पडा और उसकी मौत हो गयी।

सरेआम घटी इस घटना के बाद पुल पर अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद रूस्तमपुर थाना के साथ एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए हैं। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

Trending News

सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, कई बड़े फैसले...
सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, कई बड़े फैसले...
Aug 19, 2026, 6:04:00 PM
फ्लैट देने के नाम पर ठगी! आरोपित दंपत्ति के आवास पर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार
फ्लैट देने के नाम पर ठगी! आरोपित दंपत्ति के आवास पर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार
Aug 19, 2026, 5:59:00 PM
 बिहार: 8 कक्षाओं के लिए 5 शिक्षक, सरकार के वादे निकले झूठे, एक शिक्षक संभाल रहे 2 क्लास
बिहार: 8 कक्षाओं के लिए 5 शिक्षक, सरकार के वादे निकले झूठे, एक शिक्षक संभाल रहे 2 क्लास
Aug 19, 2026, 5:49:00 PM
IIT पटना ने की 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026' की मेजबानी, छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ की बातचीत
IIT पटना ने की 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026' की मेजबानी, छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ की बातचीत
Aug 19, 2026, 5:32:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, राघोपुर -सिक्स लेन पुल पर सरेआम युवक की गोलीमार हत्या
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, राघोपुर -सिक्स लेन पुल पर सरेआम युवक की गोलीमार हत्या
Aug 19, 2026, 4:59:00 PM
मोतिहारी पहुंचे जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष, MLC चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, तेजस्वी के मार्च पर क्या बोले?
मोतिहारी पहुंचे जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष, MLC चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, तेजस्वी के मार्च पर क्या बोले?
Aug 19, 2026, 4:46:00 PM
 खाकी हुई दागदार: गोपालगंज में जादोपुर थानाध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार, निर्दोषों को हाजत में बंद कर ऐंठ रहे थे पैसे
खाकी हुई दागदार: गोपालगंज में जादोपुर थानाध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार, निर्दोषों को हाजत में बंद कर ऐंठ रहे थे पैसे
Aug 19, 2026, 4:25:00 PM
तेजस्वी यादव को सचिवालय थाना पुलिस ने छोड़ा, जा रहे राज्यपाल से मिलने, रिहा होते ही खूब गरजे
तेजस्वी यादव को सचिवालय थाना पुलिस ने छोड़ा, जा रहे राज्यपाल से मिलने, रिहा होते ही खूब गरजे
Aug 19, 2026, 4:04:00 PM
डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी फ्रॉड से बचे, पुलिस ने बताये बचाव के तरीके, किया जागरूक
डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी फ्रॉड से बचे, पुलिस ने बताये बचाव के तरीके, किया जागरूक
Aug 19, 2026, 3:47:00 PM
तेज बुखार, शरीर में दर्द, खांसी हो तो क्या करें..कब टेस्ट करवाना चाहिए ? AIIMS के डॉक्टर से जानिए
तेज बुखार, शरीर में दर्द, खांसी हो तो क्या करें..कब टेस्ट करवाना चाहिए ? AIIMS के डॉक्टर से जानिए
Aug 19, 2026, 3:34:00 PM