बिहार में कर्नाटक पुलिस की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने अपराधी समझ कर पीटा

हाजीपुर से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक अपराधी को पकडने आयी कनार्टक पुलिस की टीम की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को गलतफहमी हो गयी थी ।

बिहार में कर्नाटक पुलिस की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने अपराधी समझ कर पीटा

राजधानी से सटे हाजीपुर से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक अपराधी को पकडने आयी कनार्टक पुलिस की टीम की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को गलतफहमी हो गयी थी और उसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना बुधवार की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक पुलिस की पांच सदस्यीय टीम हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पश्चिमी टोला में पहुंची हुई थी। दरअसल टीम 98 लाख रूपये की लूट के आरोपी अमन कुमार को पकड़ने के लिए आयी हुई थी। टीम के सारे सदस्य सिविल ड्रेस में थे। पुलिस ने जब आरोपी को पकडा तब आरोपी कर्नाटक पुलिस की टीम से भिड गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर बडी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गये। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कर्नाटक पुलिस की टीम को अपराधी समझ लिया और उन सभी को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। सादे कपड़ों में मारपीट होते देख स्थानीय ग्रामीणों को लगा कि कोई आपसी झगड़ा या अपराधियों का गुट है। इसी गलतफहमी में भीड़ ने कर्नाटक पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया और उन्हें पीट दिया। इस झड़प में कर्नाटक पुलिस के तीन जवानों के घायल होने की खबर है। 

हालांकि जब कर्नाटक पुलिस की टीम ने अपना परिचय पत्र दिखाया तब ग्रामीण शांत हुए। इसी बीच पूरे मामले की जानकारी स्थानीय सराय थाने की पुलिस को दी गयी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस दो स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Trending News

 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM