'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारी का CM सम्राट ने लिया जायजा, 21 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारी का CM सम्राट ने लिया जायजा, 21 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी

वैशाली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का भी भ्रमण किया।  

CM ने कहा- प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिहार की धरती पर आएंगे और नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार की धरती पर आएंगे और नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु समृद्ध बिहार और विकसित भारत की ओर बढ़ता एक ऐतिहासिक कदम है। यह पुल राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री ने पुल के निर्माण से जुड़े राजनीतिक और ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 2012 से इस पुल के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए थे

मुख्यमंत्री ने पुल के निर्माण से जुड़े राजनीतिक और ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2012 से इस पुल के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए थे। उन्हें याद है कि सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण के लिए भी उन्होंने नीतीश कुमार से लगातार आग्रह किया था, जिसकी स्वीकृति वर्ष 2013 में मिली थी। उन्होंने कहा कि उस समय यहां से सतीश विधायक थे और वे भी विधानसभा में पुल निर्माण को लेकर लगातार सवाल उठाते थे। वर्ष 2010 के चुनाव में यहां आयोजित सभा के दौरान नीतीश कुमार ने जनता से पुल बनाने का वादा किया था।

सम्राट चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के नाम पर इस पुल का नामकरण किए जाने पर उन्हें गर्व और खुशी है

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर इस पुल का नामकरण किए जाने पर उन्हें गर्व और खुशी है। पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार की निरंतर सेवा की है। उनके योगदान के प्रति पुल का नामकरण एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु बिहार के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM