छात्रा की गोली लगने से मौत, परिवार बोला-गिर गई थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सीने के पास मिली बुलेट

सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई।

Supaul

सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अपेक्षा सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त अपेक्षा अपने घर में बैठकर टीवी देख रही थी।

अजीब बात यह है कि शुरुआत में परिजनों ने इस घटना को सीढ़ी से गिरने से हुई मौत बताया। मृतका के चाचा ने पुलिस को दिए गए आवेदन में भी गोली लगने का कोई जिक्र नहीं किया। हालांकि, पूरे मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा के शरीर से गोली बरामद की।

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ठाकुर प्रसाद के अनुसार, अपेक्षा की मौत बुलेट इंज्युरी से हुई है। गोली सीने के पास लगी थी, जो जानलेवा साबित हुई। पोस्टमॉर्टम के दौरान निकाली गई गोली को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पताल ले जाने से पहले मृतका के कपड़े बदले गए थे, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है। पुलिस इसे बेहद गंभीर मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। यह हादसा है या फिर किसी साजिश के तहत की गई वारदात, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

मृतका अपेक्षा सिंह भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी रूपेश सिंह की बेटी थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता पेशे से संवेदक हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए।

अपेक्षा की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं इलाके में भी इस घटना को लेकर दहशत और कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM