बाजार से घर लौट रहे युवक को मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

जिले में बेलगाम हो चुके अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां अपराधियों ने एक युवक को तब गोली मार दी, जब वह बाजार से अपने घर लौट रहा था।

बाजार से घर लौट रहे युवक को मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

सीवान: जिले में बेलगाम हो चुके अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां अपराधियों ने एक युवक को तब गोली मार दी, जब वह बाजार से अपने घर लौट रहा था। गोली लगने की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना बीते शाम की बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार को तब गोली मार दिया, जब वह बाजार से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार  जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित निरुआ स्कूल के समीप गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां मौजूद थे। इसी दौरान बाजार से अपने घर लौट रहे एक युवक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हाथ में गोली लगने और बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है। बंटी कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान निरुआ स्कूल के पास उनके साथ यह घटना हुई। वहीं इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक ने गोली मारने वाले तीन लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। हालांकि, युवक द्वारा बताए गए नामों और घटना में उनकी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट

Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM