तिरंगा यात्रा में 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी

सीवान में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी की वजह से करीब 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिससे बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सरकारी विद्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई थी।

तिरंगा यात्रा में 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी

सीवान में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी की वजह से करीब 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिससे बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सरकारी विद्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई थी। प्रभात फेरी से लौटने के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। सभी छात्राओं को भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

मामला भगवानपुर हाट प्रखंड के एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का है।बताया जा रहा है कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई थी। भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रभात फेरी से वापस लौटने के दौरान एक के बाद एक करीब 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। कई छात्राओं को कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हुई।

स्थिति बिगड़ने के बाद सभी छात्राओं को भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है।वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान हुई इस घटना के बाद विद्यालय और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। 

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM