तीन दोस्त लौट रहे थे घर, तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप

सीवान में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीन दोस्त लौट रहे थे घर, तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप

सीवान में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।

जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हकमा गांव के समीप की है। घायलों की पहचान दिनापट्टी गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के पुत्र मनीष कुमार और राजनाथ सिंह के पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार हकमा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करता है। उसका दोस्त सुमित सिंह और यश उससे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद तीनों पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। 

आरोप है कि युवकों ने तीनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। घायल मनीष ने बताया कि अपराधियों ने करीब चार गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में एक गोली मनीष के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली सुमित के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनके साथ मौजूद यश मौके से जान बचाकर भाग निकला। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं घायल सुमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गोलीबारी के पीछे की वजह क्या है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
Aug 22, 2026, 12:14:00 PM
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
Aug 22, 2026, 12:01:00 PM
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
Aug 22, 2026, 11:47:00 AM
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
Aug 22, 2026, 11:44:00 AM
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
Aug 22, 2026, 11:35:00 AM
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
Aug 22, 2026, 11:33:00 AM
रामगढ़ : टर्बाइन की ओवरस्पीड बनी काल! पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 की मौ*त; एक की हालत नाजुक
रामगढ़ : टर्बाइन की ओवरस्पीड बनी काल! पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 की मौ*त; एक की हालत नाजुक
Aug 22, 2026, 11:21:00 AM
'हमें बुला लो, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे' नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार
'हमें बुला लो, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे' नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार
Aug 22, 2026, 11:21:00 AM
पाइपलाइन की मरम्मत से रांची में जल संकट, जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर
पाइपलाइन की मरम्मत से रांची में जल संकट, जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर
Aug 22, 2026, 11:10:00 AM
तीन दोस्त लौट रहे थे घर, तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप
तीन दोस्त लौट रहे थे घर, तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप
Aug 22, 2026, 11:02:00 AM