सीवान में फरार हत्या आरोपियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! दो हत्याकांडों में घरों की कुर्की-जब्ती

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। न्यायालय के आदेश पर दो थाना क्षेत्रों में आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की गई है।

सीवान में फरार हत्या आरोपियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! दो हत्याकांडों में घरों की कुर्की-जब्ती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 11:49:00 AM

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। न्यायालय के आदेश पर दो थाना क्षेत्रों में आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की गई है। सीवान पुलिस ने साफ कर दिया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध कर कानून से भागने वालों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्रवाई होगी।

सीवान पुलिस ने हत्या के दो चर्चित मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर कुर्की-जब्ती की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर भारी पुलिस बल और दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई।

पहला मामला बरहरिया थाना क्षेत्र के चर्चित सहजाद अली हत्याकांड से जुड़ा है। इस मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त अवधकिशोर चौधरी और अमित कुमार चौधरी के घरों पर पुलिस ने विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व बरहरिया थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने किया।

सीवान पुलिस के अनुसार, बरहरिया थाना कांड संख्या 230/2026 में अब तक सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है, जबकि एक आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की गई।

वहीं, दूसरा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है। दरौंदा थाना कांड संख्या 32/2025 में हत्या के मामले में फरार चल रहे राजेश भारती और उनकी पत्नी आशा देवी के घर पर भी पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बताया गया कि दोनों लंबे समय से फरार थे। कई बार छापेमारी के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त किया।

दरौंदा थाना के अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

सीवान पुलिस का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी की जाएगी। पुलिस का साफ संदेश है कि अपराध कर कानून से भागने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।

फिलहाल दोनों मामलों में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सीवान पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सुपौल: आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, बैंक खाता हुआ फ्रीज
सुपौल: आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, बैंक खाता हुआ फ्रीज
Jul 14, 2026, 12:59:00 PM
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को कुचलने की कोशिश!
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को कुचलने की कोशिश!
Jul 14, 2026, 12:56:00 PM
वक्फ की जमीन बताकर अवैध कब्जा करने का आरोप, मोतिहारी से आया गंभीर मामला
वक्फ की जमीन बताकर अवैध कब्जा करने का आरोप, मोतिहारी से आया गंभीर मामला
Jul 14, 2026, 12:42:00 PM
छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम का भयानक एक्सीडेंट! एक पुलिस जवान की मौ*त
छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम का भयानक एक्सीडेंट! एक पुलिस जवान की मौ*त
Jul 14, 2026, 12:29:00 PM
'दरवाजे पर बारात और दूल्हा गायब' रोहिणी आचार्य का बीजेपी पर बड़ा हमला
'दरवाजे पर बारात और दूल्हा गायब' रोहिणी आचार्य का बीजेपी पर बड़ा हमला
Jul 14, 2026, 12:23:00 PM
अब श्रमिकों की निधि कमाएगी ज्यादा ब्याज, बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम
अब श्रमिकों की निधि कमाएगी ज्यादा ब्याज, बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम
Jul 14, 2026, 12:09:00 PM
बंटी यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले, दोषियों को अविलंब स्पीडी ट्रायल कराकर मिले फांसी
बंटी यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले, दोषियों को अविलंब स्पीडी ट्रायल कराकर मिले फांसी
Jul 14, 2026, 12:01:00 PM
बंटी यादव हत्याकांड: तीन एएसआइ और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बंटी यादव हत्याकांड: तीन एएसआइ और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
Jul 14, 2026, 11:51:00 AM
कांग्रेस के कद्दावर नेता मन्नान मल्लिक का निधन, समर्थकों में शोक
कांग्रेस के कद्दावर नेता मन्नान मल्लिक का निधन, समर्थकों में शोक
Jul 14, 2026, 11:49:00 AM