बंटी यादव हत्याकांड: तीन एएसआइ और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

बंटी यादव हत्याकांड: तीन एएसआइ और चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

राजधानी से बडी खबर है। यहां बंटी यादव हत्याकांड मामले में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर गयी है। इस मामले में तीन एएसआइ प्रवीण कुमार पंकज, अवधेश कुमार, वीर बहादुर सिंह और एक होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी को लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने की। मिली खबर के अनुसार इन सभी से तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टिकरण देने के लिए कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बंटी यादव के अपहरण की रात ये सभी पुलिसकर्मी सौ मीटर के दायरे में थे। इन सभी की ड्यूटी गश्त और डायल 112 पर थी। मौके के पास रहने के बाद भी इन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिली। विभागीय स्तर पर इसे लापरवाही माना गया है। 

बता दें कि बंटी यादव का अपहरण पिछले छह जुलाई को राजधानी के महावीर मंदिर के पास से हुआ था। 11 जुलाई को बंटी का शव बरामद किया गया था। बंटी का शव पटना से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर अथमलगोला से बरामद किया गया था। बंटी के परिजन भी उसकी बरामदगी के लिए अपने स्तर से कोशिश कर रहे थे। राजधानी के करबिगहिया इलाके में आक्रोशित लोगों ने इस प्रकरण को लेकर नाराजगी भी जतायी थी। बरामदगी के वक्त बंटी का शव बुरी हालत में था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। बंटी के दाहिने हाथ में केवल हड्डी बची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बंटी की हत्या बेरहमी से की गयी थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि अब तक मुख्य आरोपी समेत नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM