स्कूल में चाकू कांड से सनसनी, घायल हुआ मासूम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सिवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराजगंज थाना क्षेत्र मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव मध्य विद्यालय में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे चाकूबाजी की घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

स्कूल में चाकू कांड से सनसनी, घायल हुआ मासूम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सिवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराजगंज थाना क्षेत्र मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव मध्य विद्यालय में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे चाकूबाजी की घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना में छठी कक्षा का एक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया।

घायल छात्र की पहचान महाराजगंज शहर मुख्यालय निवासी रिशु राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चाकू से हमला करने वाला छात्र भी इसी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज की एसडीएम अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन समेत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की देखरेख में घायल छात्र को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चाकूबाजी की घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल में कक्षा संचालन के दौरान छात्र के पास चाकू कैसे पहुंचा? आखिर स्कूल कैंपस में हथियार जैसी वस्तु लेकर छात्र कैसे दाखिल हुआ? घटना के समय विद्यालय के शिक्षक और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कैसी थी?

फिलहाल पुलिस प्रशासन की निगरानी में घायल छात्र का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और प्राप्त तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
Aug 12, 2026, 4:14:00 PM
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
'द रोहित शर्मा शो' में नजर आयेंगे हिटमैन रोहित शर्मा
Aug 12, 2026, 3:56:00 PM
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
यूरिया की किल्लत के बीच खुदरा विक्रेताओं का गंभीर आरोप, जिला कृषि पदाधिकारी से की शिकायत
Aug 12, 2026, 3:47:00 PM
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, जनता तय करे कौन भाग रहा: अमित शाह
Aug 12, 2026, 3:42:00 PM
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत! पाकिस्तानी पत्रकार का बडा दावा, मची सनसनी
Aug 12, 2026, 3:21:00 PM
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
RJD में बड़ी टूट का दावा, 15-16 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मची खलबली
Aug 12, 2026, 3:17:00 PM
स्कूल में चाकू कांड से सनसनी, घायल हुआ मासूम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्कूल में चाकू कांड से सनसनी, घायल हुआ मासूम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Aug 12, 2026, 2:42:00 PM
सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार: आयुष्मान वार्ड, RBSK कैंप व पार्किंग शेड का उद्घाटन
सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार: आयुष्मान वार्ड, RBSK कैंप व पार्किंग शेड का उद्घाटन
Aug 12, 2026, 2:38:00 PM
SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Aug 12, 2026, 2:26:00 PM