खाना खाने के बाद दोस्त से वीडियो कॉल करने घर से निकला, फिर नहीं लौटा, संदिग्ध मौत से सनसनी

सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे से बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम पसर गया।

खाना खाने के बाद दोस्त से वीडियो कॉल करने घर से निकला, फिर नहीं लौटा, संदिग्ध मौत से सनसनी

सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे से बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम पसर गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव की है। मृतक की पहचान रामजीत महतो के पुत्र प्रदीप महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप महतो बीती रात खाना खाने के बाद अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए पैदल घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला।

वहीं अहले सुबह सड़क किनारे शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 




Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM