गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील

गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 7:26:00 AM

राज्य के सिवान जिले से बड़ी खबर है। दरअसल सिवान जिले में मंगलवार को गोली लगने से घायल मुकेश श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खेढाय गांव में कुछ दिन पहले से दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि इसमें गोली चल गई थी। गोली मुकेश श्रीवास्तव को लगी थी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल मुकेश श्रीवास्तव को उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही आंदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब पूरे इलाके में अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी जुटाया और प्रत्यक्ष जातियों से पूछताछ भी की। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी।इसी बीच इलाज के दौरान मुकेश श्रीवास्तव ने अपना दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में गम का माहौल बन गया। 

मुकेश श्रीवास्तव की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले को और गंभीरता से लिया और फरार आरोपियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली की मुख्य आरोपी के घर में नशीले पदार्थों का कारोबार भी चलता है। सूचना मिलते ही आंदर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हैया शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो हैरान रह गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ किलोग्राम गांजा, नशीले पदार्थ तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, नोट गिनने वाली मशीन, नोट गिनने वाली मशीन का चार्जर, पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला टेप और एक लाख 92, 910 रुपए बरामद किए। 

इतनी बड़ी मात्रा में नगदी और नशीले पदार्थों को देखकर पुलिस को अंदेशा हुआ कि आरोपी लंबे समय से अवैध नशा के कारोबार को चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आंदोर थाने में पहले भी गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मुकेश श्रीवास्तव की मौत के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ दविश और तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने फरार आरोपी के घर को कानूनी प्रक्रिया के तहत सील कर दिया। यह पूरी कार्रवाई आंदर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबी दी गई है और बहुत जल्द सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का साफ कहना है की हत्या जैसे गंभीर मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस वारदात में शामिल होगा, उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। 

लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब सब की नजरे पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। 

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM