कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, SP ने खोला राज तो सबके उड़ गए होश

सीवान में कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस अपहरण की कहानी ने कल पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी, पुलिस की जांच में वह कहानी झूठी निकली है।

कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, SP ने खोला राज तो सबके उड़ गए होश

सीवान में कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस अपहरण की कहानी ने कल पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी, पुलिस की जांच में वह कहानी झूठी निकली है। सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक युवती का वीएमएचई स्कूल के पास से स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा अपहरण नहीं किया गया था। जांच में सामने आया है कि युवती पहले से अभिषेक बरनवाल नाम के युवक के संपर्क में थी और अपनी छोटी बहन के साथ ऑटो से युवक से मिलने होटल पहुंची थी। युवक भी मोटरसाइकिल से होटल पहुंचा और करीब 2,500 रुपये में कमरा बुक कराया गया। 

पुलिस के मुताबिक होटल के कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इसके बाद युवती खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी। एसपी के निर्देश पर चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया, घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की, महादेवा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और होटल की भी जांच की। 

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीएमएचई स्कूल के पास से युवती के अपहरण की बात सही नहीं है। हालांकि, युवती के बयान के आधार पर महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर अभिषेक बरनवाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब है कि कल युवती के परिजनों ने आरोप लगाया था कि सीवान शहर के वीएम उच्च विद्यालय के समीप से स्कॉर्पियो सवार युवकों ने युवती को अगवा कर लिया और उसे बसोपट्टी गांव ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा खुद सदर अस्पताल पहुंचे थे और युवती से घटना की जानकारी ली थी। अब पुलिस होटल और कथित घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। एसपी ने साफ कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अज्ञात वाहन ने 6 महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर मौत, सड़क जाम कर भारी हंगामा
अज्ञात वाहन ने 6 महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर मौत, सड़क जाम कर भारी हंगामा
Aug 09, 2026, 4:00:00 PM
बिहार में ऐसे मिलेगी शराब? जीतन राम मांझी ने सीएम सम्राट से की मांग
बिहार में ऐसे मिलेगी शराब? जीतन राम मांझी ने सीएम सम्राट से की मांग
Aug 09, 2026, 3:22:00 PM
कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, SP ने खोला राज तो सबके उड़ गए होश
कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, SP ने खोला राज तो सबके उड़ गए होश
Aug 09, 2026, 2:52:00 PM
विश्व आदिवासी दिवस से पहले शिबू सोरेन के पोस्टर को जलाया, झामुमो नेताओं में भारी आक्रोश
विश्व आदिवासी दिवस से पहले शिबू सोरेन के पोस्टर को जलाया, झामुमो नेताओं में भारी आक्रोश
Aug 09, 2026, 2:33:00 PM
दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल, सुशासन के दावे पर...
दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल, सुशासन के दावे पर...
Aug 09, 2026, 2:10:00 PM
बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर 4 बड़े फैसले, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर 4 बड़े फैसले, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Aug 09, 2026, 1:50:00 PM
जनसेवा, शिक्षा और खेल विकास का सशक्त पर्याय बन चुके हैं कमला प्रसाद यादव, 'गोमती फाउंडेशन' के माध्यम से जनसेवा की अनूठी मिसाल
जनसेवा, शिक्षा और खेल विकास का सशक्त पर्याय बन चुके हैं कमला प्रसाद यादव, 'गोमती फाउंडेशन' के माध्यम से जनसेवा की अनूठी मिसाल
Aug 09, 2026, 1:25:00 PM
भाजपा राज में पड़ी जेपीएससी घोटाले की नींव: डॉ इरफान अंसारी, सरकार छात्रों के साथ
भाजपा राज में पड़ी जेपीएससी घोटाले की नींव: डॉ इरफान अंसारी, सरकार छात्रों के साथ
Aug 09, 2026, 12:56:00 PM
एंबुलेंस से स्कूल पहुंचे बीमार शिक्षक, छुट्टी न देने का आरोप, डीईओ का आया जवाब
एंबुलेंस से स्कूल पहुंचे बीमार शिक्षक, छुट्टी न देने का आरोप, डीईओ का आया जवाब
Aug 09, 2026, 12:33:00 PM
बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान,  पेपर लीक पर कही बड़ी बात
बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक पर कही बड़ी बात
Aug 09, 2026, 12:09:00 PM