दिनदहाड़े नीतीश कुमार की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए है। घटना तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान तरवारा के जलालपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार फाइनेंस कंपनी में काम करता था। जब नीतीश कुमार सैलून से दाढ़ी बनवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों की गोली से नीतीश कुमार को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।परिजन घायल को सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है और अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी को ही निशाना क्यों बनाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा

Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस

Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात

Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा

Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान

Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर

Oct 25, 2026, 4:30:00 PM