मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला सीएम सम्राट का बुलडोजर, हटाया गया अवैध अतिक्रमण, मचा हड़कंप

बिहार के मंत्री के घर पर भी बुलडोजर एक्शन हुआ है। बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के आवास पर बुलडोजर चला है।

मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला सीएम सम्राट का बुलडोजर, हटाया गया अवैध अतिक्रमण, मचा हड़कंप

बिहार में सम्राट सरकार का अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। बिहार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। अब बिहार के मंत्री के घर पर भी बुलडोजर एक्शन हुआ है। बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के आवास पर बुलडोजर चला है। 

सीतामढ़ी में रविवार को बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। बुलडोजर एक्शन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई।  अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाया गया। 

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत नियम के अनुसार की गई है। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े। वहीं कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल मंत्री के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई  को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अतिक्रमण का दायरा कितना था और पूरा मामला क्या था।

हालांकि इस बुलडोजर कार्रवाई के जरिए लोगों में यह संदेश गया है कि आम आदमी हो या खास। अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी। मंत्री के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बता दें कि हाल ही में राजधानी पटना सहित कई जिलों में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क से अवैध दुकानों, शोरूम और पक्के निर्माणों को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई की गई है। बिहार में बुलडोजर एक्शन मुख्य रूप से अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है। बिहार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है।  प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती बढ़ा दी है। 

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM