ठुकरा कर मेरा प्यार, मेरा इंतजाम देखेगी, शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां शादी के पहले प्रेम संबंध के मामले का खूनी रूप लेने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की हत्या हो गयी है।

ठुकरा कर मेरा प्यार, मेरा इंतजाम देखेगी, शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां शादी के पहले प्रेम संबंध के मामले का खूनी रूप लेने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की हत्या हो गयी है। हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की हत्या की खबर रविवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की शादी दो माह पहले मुजफ्फरपुर के घनश्यापुर निवासी अनिल राय की साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद वह पहली बार अपने मायके आयी थी। काजल गत 13 अगस्त को अचानक लापता हो गयी थी। परिजनों ने खोजबीन की कोशिश भी की। प्राप्त खबर के अनुसार काजल का शव 16 अगस्त को जंगल के पास स्थित एक पोखर में मिला।

वहीं मिली खबर के अनुसार शादी के पहले काजल का प्रेम प्रसंग गांव के ही सुमित उर्फ राजा यादव के साथ था। आरोपा है कि शादी से नाराज पूर्व प्रेमी ने बदले की भावना से काजल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल के पास फेंक दिया। उधर यह जानकारी भी सामने आयी है कि काजल के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने 14 अगस्त को डुमरा थाने में सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं मुख्य आरोपी सुमित के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। 

Trending News

रसायन मुक्त खेती में बिहार अग्रणी, इस वित्तीय वर्ष 5700 हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती
रसायन मुक्त खेती में बिहार अग्रणी, इस वित्तीय वर्ष 5700 हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती
Aug 16, 2026, 9:47:00 PM
स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, अगले सप्ताह निकलेगा टेंडर
स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, अगले सप्ताह निकलेगा टेंडर
Aug 16, 2026, 9:42:00 PM
फेस्टिव सीजन में आसान होगा दूसरे राज्यों से सफर, राज्य सरकार की बडी तैयारी
फेस्टिव सीजन में आसान होगा दूसरे राज्यों से सफर, राज्य सरकार की बडी तैयारी
Aug 16, 2026, 9:36:00 PM
ठुकरा कर मेरा प्यार, मेरा इंतजाम देखेगी, शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या
ठुकरा कर मेरा प्यार, मेरा इंतजाम देखेगी, शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या
Aug 16, 2026, 9:27:00 PM
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना
Aug 16, 2026, 8:04:00 PM
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Aug 16, 2026, 7:58:00 PM
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
Aug 16, 2026, 7:00:00 PM
 छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
Aug 16, 2026, 6:44:00 PM
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
Aug 16, 2026, 6:29:00 PM
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम,  IPS विकास वैभव हुए शामिल
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम, IPS विकास वैभव हुए शामिल
Aug 16, 2026, 6:06:00 PM