मुहर्रम की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों में झड़प, 12 से अधिक लोग घायल

मुहर्रम की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों में झड़प, 12 से अधिक लोग घायल

शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के लेबर चौक (गांधी चौक) के पास गुरुवार को मुहर्रम की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न अखाड़े मुहर्रम जुलूस की तैयारी और अभ्यास के लिए निकले थे। इसी दौरान थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के समीप अखाड़ों के क्रॉसिंग और रास्ता देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद गांधी चौक के पास दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि वार्ड संख्या-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड संख्या-8 के मंसूरिया अखाड़ा के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

दोनों अखाड़ों ने एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया है। इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज ने कहा कि उनके अखाड़े के निकलने का समय निर्धारित था और परंपरा के अनुसार क्रॉसिंग के दौरान अनुमति ली जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंसूरिया अखाड़ा की ओर से पहले लाठी-डंडे चलाए गए। वहीं, मंसूरिया अखाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्ण तरीके से जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकल रहे थे, जिससे उनके पक्ष के लोग घायल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

शिवहर से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
Sep 22, 2026, 4:19:00 PM