शहर में फैल सनसनी, चीनी लदे ट्रक से चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राज्य के शेखपुरा जिले से सनसनखेज खबर है। यहां एक चीनी लदे ट्रक के अंदर उसके ड्राइवर का शव बरामद किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि ड्राइवर की हत्या की गयी है। ट्रक चीनी लेकर शेखपुरा आया हुआ था।

शहर में फैल सनसनी, चीनी लदे ट्रक से चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राज्य के शेखपुरा जिले से सनसनखेज खबर है। यहां एक चीनी लदे ट्रक के अंदर उसके ड्राइवर का शव बरामद किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि ड्राइवर की हत्या की गयी है। ट्रक चीनी लेकर शेखपुरा आया हुआ था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर BR06GD6301 के अंदर से उसके ड्राइवर का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि नरकटियागंज से चीनी से लदे ट्रक को लेकर उसका ड्राइवर शेखपुरा पहुंचा हुआ था। जिले के बुधौली निवासी चीनी कारोबारी अशोक कुमार ने बताया कि मोतिहारी में रजिस्टर्ड ट्रक से चीनी मंगवाया गया था। सुबह से कम से कम तीन दर्जन बार वह ड्राइवर को फोन कर चुके थे लेकिन ड्राइवर कॉल नहीं रिसीव कर रहा था।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर से संपर्क नहीं होने के बाद उन्होंने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने जीपीएस के माध्यम से ट्रक का लोकेशन देखा और फिर कारोबारी अशोक कुमार को यह सूचना दी कि ट्रक शेखपुरा बाइपास स्थित लाइन होटल के पास खडा है। उनका कहना था कि लोकेशन मिलने के बाद वह ट्रक के पास पहुंचे और ड्राइवर को आवाज लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने ट्रक के अंदर देखा तो उनके होश उड गये।

अशोक कुमार ने बताया कि जब उन्होंने ट्रक के अंदर देखा तब अंदर खून बिखरा हुआ था और ड्राइवर मृत अवस्था में पडा हुआ था। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी ट्रांसपोर्टर को देने के साथ ही टाउन थाने की पुलिस को दी। इधर ट्रक के अंदर शव मिलने की खबर सामने आते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गये। वहीं सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसपी डॉ. राकेश कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना के बारे में एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे छोडा नहीं जाएगा।

शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भारत भाग्य विधाता, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में साहस दिखाने वाले गुमनाम नायकों की गाथा
भारत भाग्य विधाता, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में साहस दिखाने वाले गुमनाम नायकों की गाथा
Aug 08, 2026, 12:45:00 PM
गवाही देकर लौट रही महिला को ऑटो से खींचकर मारी गोली, मौत
गवाही देकर लौट रही महिला को ऑटो से खींचकर मारी गोली, मौत
Aug 08, 2026, 12:27:00 PM
एनजीओ की मनमानी और मजदूरी में कटौती का आरोप, धरने पर सफाइकर्मी
एनजीओ की मनमानी और मजदूरी में कटौती का आरोप, धरने पर सफाइकर्मी
Aug 08, 2026, 12:12:00 PM
इतनी बड़ी रिश्वत ले रहे उद्योग विभाग के जीएम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
इतनी बड़ी रिश्वत ले रहे उद्योग विभाग के जीएम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
Aug 08, 2026, 12:01:00 PM
सपा का ब्राह्मण प्रेम, मायावती का पलटवार बोली, सपा गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी
सपा का ब्राह्मण प्रेम, मायावती का पलटवार बोली, सपा गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी
Aug 08, 2026, 11:39:00 AM
शहर में फैल सनसनी, चीनी लदे ट्रक से चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
शहर में फैल सनसनी, चीनी लदे ट्रक से चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Aug 08, 2026, 11:25:00 AM
इंतजार खत्म, इस दिन ये दिग्गज कंपनी लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट फोन
इंतजार खत्म, इस दिन ये दिग्गज कंपनी लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट फोन
Aug 08, 2026, 11:04:00 AM
पारिवारिक विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग सनकी पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या
पारिवारिक विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग सनकी पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या
Aug 08, 2026, 10:42:00 AM
राज्य में लगाए गए अब तक 92 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर: ऊर्जा सचिव
राज्य में लगाए गए अब तक 92 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर: ऊर्जा सचिव
Aug 08, 2026, 10:22:00 AM
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM