इंतजार खत्म, इस दिन ये दिग्गज कंपनी लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट फोन
स्मार्टफोन की दुनिया अलग होती है। स्मार्टफोन को लेकर के हर मोबाइल फोन यूज करने वालों के बीच में जिज्ञासा बनी रहती है। इसी बीच में एक और बड़ी खबर आ रही है।

स्मार्टफोन की दुनिया अलग होती है। स्मार्टफोन को लेकर के हर मोबाइल फोन यूज करने वालों के बीच में जिज्ञासा बनी रहती है। इसी बीच में एक और बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बोल्ट कंपनी भी अब स्मार्टफोन की दुनिया में प्रवेश करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोल्ट कंपनी इसी माह अपना पहला स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इस फोन में कई अन्य सारी भी खूबियां होंगी, जो अन्य स्मार्टफोन से अलग होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोल्ट कंपनी आगामी 25 अगस्त को अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबर है कि 25 अगस्त की दोपहर 12:00 बजे बोल्ट अपने स्मार्टफोंस को लॉन्च करेगी। अब तक की जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार यह फोन परफॉर्मेंस में पावरफुल होगा तथा इसमें एडवांस कैमरा भी होगा। इसकी बैटरी भी लॉन्ग लास्टिंग होगी साथ ही साथ इसके डिजाइन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन प्रीमियर होगा।
कंपनी Boltt Evo 4G और Boltt Ace 5G नाम से दो नए फोन पेश कर सकती है। ये स्मार्टफोंस Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जहाँ इनकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इनकी शुरुआती कीमत 10 हजार रूपये से 15 हजार रूपये के बीच होने की उम्मीद है, जो बजट सेगमेंट को लक्षित करेगी। कंपनी का दावा है कि ये 'मेड इन इंडिया' फोंस क्लीन सॉफ्टवेयर और बिना किसी फालतू ब्लोटवेयर के स्मूथ अनुभव देंगे।
बता दें कि Fire-Boltt कंपनी की पहचान इससे पहले वियरेबल डिवाइसेज बनाने को लेकर है। यह पहला मौका होगा, जब कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इन दोनों ही फोन को कुछ समय पहले कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। हालांकि, फोन के फीचर्स से जुड़ी कोई भी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है।





















