भारत भाग्य विधाता, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में साहस दिखाने वाले गुमनाम नायकों की गाथा

भारत भाग्य विधाता, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में साहस दिखाने वाले गुमनाम नायकों की गाथा

कंगना रनौत, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का एक्सक्लूसिव डिजिटल प्रीमियर 14 अगस्त 2026 को होगा। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान साहस और मानवता की मिसाल कायम करने वाले गुमनाम नायकों की बहादुरी को सामने लाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदी ZEE5 दर्शकों के लिए इस कहानी को लेकर आ रहा है। फिल्म का लेखन और निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि इसे PEN Studios, Manikarnika Films और Paramhans Creations ने Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt Ltd के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

विभिन्न रिपोर्टस के अनुसार ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म मुंबई के Cama and Albless Hospital में हुई घटनाओं के जरिए उन नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की बहादुरी को सामने लाती है, जिन्होंने आतंक के बीच मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दी। जब आतंकियों ने अस्पताल परिसर में घुसपैठ की, तब इन कर्मचारियों ने बिना पर्याप्त सुरक्षा साधनों के भी अपने कर्तव्य से पीछे हटने के बजाय मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। इस में केवल थ्रिलर ही नहीं है बल्कि मुश्किल हालात में इंसानियत, त्याग और हिम्मत की कहानी भी दिखायी जाएगी। फिल्म के माध्यम से यह दिखाया गया है कि 26/11 जैसे भयावह संकट के बीच अस्पताल के कर्मचारियों ने किस तरह अपने डर पर काबू पाया और मरीजों को बचाने के लिए असाधारण साहस दिखाया।

इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। कंगना रनौत ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ का एक्सक्लूसिव डिजिटल प्रीमियर 14 अगस्त 2026 को हिंदी ZEE5 पर होगा।  

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM