सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई

रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक और पौराणिक स्थल गुप्ताधाम के समीप सोमवार की दोपहर एक झरने में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई

सासाराम। रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक और पौराणिक स्थल गुप्ताधाम के समीप सोमवार की दोपहर एक झरने में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी लालापुर गांव निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर राम के 18 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को हादसे की खबर मिलते हीं परिवार में कोहराम मचा है और माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

नहाने के क्रम में पैर फिसला 

घटना जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता धाम रास्ते की है। बताया जाता है कि मृतक निक्की अपने दोस्तों के साथ सोमवार की दोपहर गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहा था, तभी गायघाट के समीप एक मनमोहक झरने को देख सभी युवक झरने में नहाने के लिए चले गये। इसी क्रम में नहाने के दौरान हीं निक्की का अचानक पैर फिसला और वह झरने के कुंड में जा गिरा।

दोस्तों का प्रयास नाकाम, मची अफरा तफरी 

वहीं निक्की के अचानक कुंड के गहरे पानी में गिरने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मृतक के दोस्तों के अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी कुंड में छलांग लगाकर निक्की को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे सभी असफल रहे। निक्की की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस 

इधर घटना की सूचना मिलते हीं चेनारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है और मामले में अग्रतर कार्रवाई चल रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM