सासाराम: जमीन विवाद से बढ़ा तनाव, विवादित जमीन पर फायरिंग का वीडियो वायरल, बढ़ा तनाव

सासाराम: जमीन विवाद से बढ़ा तनाव, विवादित जमीन पर फायरिंग का वीडियो वायरल, बढ़ा तनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 3:39:00 PM

सासाराम। रोहतास जिले के बड़हरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले में पीड़ित पक्ष के भानपुर गांव निवासी शिवपरसन सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर भूमाफिया शशि रंजन सिंह सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

हथियार के बल पर डराने धमकाने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित शिवपरसन सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपी हथियार के बल पर उन्हें डरा-धमका रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने बलभद्रपुर गांव निवासी स्वर्गीय हरिकेश सिंह के पुत्र विकास रंजन से उनके हिस्से की जमीन वर्ष 2023 में ही कानूनी तौर पर खरीदी थी, लेकिन जमीन रजिस्ट्री होने के बावजूद अब भूमाफिया उन्हें उक्त भूमि पर दखल-कब्जा करने से रोक रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं।

दो पक्षों में बढ़ा तनाव, फायरिंग का आरोप 

इधर घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से उनपर फायरिंग भी की गई है। घटना के बाद से पीड़ित पक्ष डरा-सहमा है और थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

फायरिंग का वीडियो वायरल

वहीं बलभद्रपुर गांव स्थित विवादित जमीन पर फायरिंग का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक हुई फायरिंग से खेतों में काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस 

सदर डीएसपी दो संजीव कुमार ने बताया कि बलभद्रपुर गांव निवासी शशि रंजन सिंह एवं भानपुर गांव निवासी शिवपरसन सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर धान रोपनी के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM