सासाराम: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 13 वर्षीय किशोर की मौत, विरोध में एनएच-319 जाम

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 319 को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

सासाराम: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 13 वर्षीय किशोर की मौत, विरोध में एनएच-319 जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 11:31:00 AM

सासाराम। रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोचस थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी चौक के समीप की है, जहां मृतक की पहचान हरनाथपुर गांव निवासी रामानंद यादव के 13 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक किशोर अपने गांव से कोचस बाजार आ रहा था, तभी महात्मा गांधी चौक के समीप एक  अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। इधर हादसे की सूचना मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 319 को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। बता दें कि सड़क जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा और और पुलिस को सड़क खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप 

वहीं प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महात्मा गांधी चौक पर लंबे समय से अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जाती हैं और सड़क किनारे आटो व ई-रिक्शा आदि खड़े रहने से सड़क संकरी हो जाती है। इस अव्यवस्था से आए दिन दुर्घटना होती रहती है, लेकिन प्रशासन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची कोचस थाने की पुलिस ने सड़क को खाली करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। मामले में कोचस अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो चुका है और पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM