रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास जिले के एक गणित शिक्षक की करतूत ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अपनी शिष्या के साथ प्रेम विवाह के बाद शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सासाराम : रोहतास जिले के एक गणित शिक्षक की करतूत ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अपनी शिष्या के साथ प्रेम विवाह के बाद शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो जिले के डेहरी स्थित बबलू मैथमेटिक्स के शिक्षक बबलू कुमार का बताया जाता है।
शिक्षक ने छात्रा को भगाकर की शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक बबलू कुमार ने अपने कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा को भगाकर शादी कर ली है। प्रेम विवाह के बाद सोशल मीडिया से लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
शिक्षक ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल
दरअसल, प्रेम विवाह के बाद शिक्षक ने खुद अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। वायरल वीडियो में दोनों अपनी स्वेच्छा से शादी करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद उन्होंने मंदिर में भी पूरे विधि-विधान से शादी कर ली है।वायरल वीडियो में छात्रा का यह भी दावा है कि दो साल पहले उसके मां-बाप ने शिक्षक के साथ हीं शादी तय की थी, लेकिन इसी बीच उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला किया।
शिक्षक पर तरह-तरह के आरोप
वहीं सोशल मीडिया पर उक्त शिक्षक के खिलाफ तरह-तरह के आरोप पर लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शिक्षक ने पहले दो अन्य छात्राओं को प्रेम प्रसंग में धोखा दिया और बाद में एक छात्रा के साथ फरार होकर शादी रचा ली। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
SP ने जांच की बात कही
फिलहाल वायरल वीडियो ने डेहरी में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि रोहतास एसपी मिस्टर राज ने वायरल वीडियो के संदर्भ में जांच की बात कही है।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट













