कंचन ज्वेलर्स से कैश सहित 3 करोड़ की आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना

रोहतास जिले के कोचस में महात्मा गांधी चौक स्थित कंचन ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हथियार बंद लुटेरो ने भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर करोड़ों रुपए की ज्वेलरी लूट ली।

कंचन ज्वेलर्स से कैश सहित 3 करोड़ की आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना

सासाराम : रोहतास जिले के कोचस में महात्मा गांधी चौक स्थित कंचन ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हथियार बंद लुटेरो ने भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर करोड़ों रुपए की ज्वेलरी लूट ली और आराम से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते हीं रोहतास एसपी मिस्टर राज घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने फिलहाल कंचन ज्वेलर्स को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 नकाबपोश अपराधियों ने बनाया निशाना

घटना को लेकर कंचन ज्वेलर्स के संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि रोज की तरह अपना दुकान खोल ग्राहक को गहने दिखा रहे थे, तभी बाइक से आए चार हथियार बंद नकाबपोशों ने हथियार के बल पर कैश समेत तीन करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी कोचस थाने को दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यस्त बाजार के पास हुई लूट ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

सूचना पर पहुंचे रोहतास SP

लूट की घटना के बाद रोहतास एसपी मिस्टर राज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी मिस्टर राज ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं घटना के बाद सदर एसडीपीओ टू संजीव कुमार और कोचस थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की है। पुलिस दुकान के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बीते साल 5.20 करोड़ की हो चुकी है लूट

बता दें कि बीते वर्ष 25 अगस्त की रात को भी अज्ञात अपराधियो ने कंचन ज्वेलर्स का शटर काटकर लगभग 5.20 करोड़ रुपए के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने यूपी से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले जेल भेजा है, लेकिन इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उक्त ज्वेलरी में दूसरी बार हुई लूट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

पुलिस की कार्यशाली पर उठ रहे सवाल

कोचस थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यशाली और गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों की चोरी और अब दिनदहाड़े लूट के बाद पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कब कसेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चूंकि लूटे गए आभूषण की वास्तविक कीमत और अपराधियों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP,  SP के नाम वाराणसी की सीट
MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट
Oct 28, 2026, 10:09:00 AM
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
मेयर संजीव सिंह ने कहा- छठ घाटों के रास्तों के गड्ढे भरें, रोशनी व सफाई करें दुरुस्त
Oct 28, 2026, 9:51:00 AM
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न
Oct 28, 2026, 9:45:00 AM
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सीमा और किरण की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी
Oct 28, 2026, 9:33:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Oct 28, 2026, 9:28:00 AM
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते
Oct 28, 2026, 9:24:00 AM
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
MLC Election Results : पटना शिक्षक से डॉ. संजीव जीते, स्नातक में नीरज आगे
Oct 28, 2026, 8:41:00 AM
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
राजगीर खेल परिसर में पहली बार रग्बी खेल सीरीज का आयोजन, भारत की महिला टीम जीती, पुरुष हारे
Oct 28, 2026, 8:28:00 AM
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
गैस रिफिलिंग की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, पांच घरेलू सिलेंडर जब्त
Oct 27, 2026, 8:40:00 PM
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल
Oct 27, 2026, 8:15:00 PM