विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात रोहतास जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई।

विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी

सासाराम : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात रोहतास जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई। आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी टीम ने गोपालगंज के एडीएम (अपर समाहर्ता) सर्वेश्वरी पांडे के पैतृक गांव में छापेमारी की जहां से कुछ आभूषण और नगद रुपए बरामद हुए हैं।

छापेमारी से गांव में मचा हड़कंप

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी ठोरसन गांव में बीती रात विजिलेंस की अचानक हुई छापेमारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तीन चार वाहनों के काफिले के साथ आए विजिलेंस की टीम को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एडीएम के पैतृक आवास के बाहर जमे रहे और विजिलेंस टीम की हर गतिविधि पर नजर रखने लगे। 

आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

मामले में विजलेंस डीएसपी सुरेश राम एवं डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गोपालगंज एडीएम राजेश्वरी पांडे के खिलाफ आय से अधिक मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग द्वारा शिकायत के सत्यापन के पश्चात कोर्ट के आदेश पर आज उनके घर की तलाशी ली गई है, जहां से टीम को 80 हजार रुपए नगद और कुछ आभूषण मिले हैं। इसके अलावा टीम ने एडीएम के पैतृक आवास पर मौजूदा संपत्ति, बैंक खाता, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की है।

लगभग ढाई घंटे तक चली छापेमारी

दरअसल, बिहार सरकार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम ने एडीएम राजेश्वरी पांडे के पैतृक आवास पर लगभग ढाई घंटे तक छापेमारी की। एडीएम पर अपनी वैध आय से लगभग 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद हीं बरामद संपत्ति की सही और सटीक तस्वीर सामने आएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
Oct 10, 2026, 2:06:00 PM
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
Oct 10, 2026, 1:52:00 PM
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
Oct 10, 2026, 1:35:00 PM
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Oct 10, 2026, 1:08:00 PM
विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी
विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी
Oct 10, 2026, 12:58:00 PM
प्रशासन सख्त : दुर्गा पूजा पर DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV व फायर सेफ्टी अनिवार्य
प्रशासन सख्त : दुर्गा पूजा पर DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV व फायर सेफ्टी अनिवार्य
Oct 10, 2026, 12:39:00 PM
पिल्लई पर नाराज हुए ट्रंप, कहा- मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल पुरस्कार, एक नहीं...
पिल्लई पर नाराज हुए ट्रंप, कहा- मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल पुरस्कार, एक नहीं...
Oct 10, 2026, 12:25:00 PM
जपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की हुई पहचान
जपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की हुई पहचान
Oct 10, 2026, 12:20:00 PM
पुलिस की 2 बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतल बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की 2 बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतल बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Oct 10, 2026, 12:00:00 PM
CJP प्रदर्शन में UP पुलिस की इंट्री, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में UP पुलिस की इंट्री, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
Oct 10, 2026, 11:54:00 AM