आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

जमशेदपुर में आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए उग्र प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।

आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए उग्र प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा काला दिवस मनाया जा रहा है। सभी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता काला पोशाक में उपायुक्त कार्यालय के बाहर के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कई प्रदेश के कांग्रेस नेता कर रहे हैं। 

केंद्र की BJP सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए ज्ञानेश ने SIR के नाम पर देश के करोड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया - प्रदीप कुमार बालमुचू

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया। कई राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ी गड़बड़ियों की है। इसके विरोध में आज पूरा देश आंदोलन कर रहा है। दिल्ली में केंद्र सरकार बीएसएफ को उतार कर छात्रों के आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है। हमारी लड़ाई देश के संविधान की रक्षा एवं देश के लोगों की सुरक्षा को लेकर है। हम सदन से सड़क तक केंद्र व मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञानेश सहित प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Oct 10, 2026, 3:05:00 PM
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
Oct 10, 2026, 2:35:00 PM
हुरहुरू खास महल जमीन विवाद में योगेंद्र को राहत, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
हुरहुरू खास महल जमीन विवाद में योगेंद्र को राहत, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
Oct 10, 2026, 2:23:00 PM
आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
Oct 10, 2026, 2:06:00 PM
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
Oct 10, 2026, 1:52:00 PM
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
Oct 10, 2026, 1:35:00 PM
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Oct 10, 2026, 1:08:00 PM
विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी
विजिलेंस के लपेटे में गोपालगंज ADM, पैतृक गांव में छापेमारी
Oct 10, 2026, 12:58:00 PM
प्रशासन सख्त : दुर्गा पूजा पर DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV व फायर सेफ्टी अनिवार्य
प्रशासन सख्त : दुर्गा पूजा पर DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV व फायर सेफ्टी अनिवार्य
Oct 10, 2026, 12:39:00 PM
पिल्लई पर नाराज हुए ट्रंप, कहा- मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल पुरस्कार, एक नहीं...
पिल्लई पर नाराज हुए ट्रंप, कहा- मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल पुरस्कार, एक नहीं...
Oct 10, 2026, 12:25:00 PM