रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपए के लिए कई बड़े ऐलान किया है। आरबीआई ने रुपए को सपोर्ट करने के लिए कई उपयों का ऐलान किया है।

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपए के लिए कई बड़े ऐलान किया है। आरबीआई ने रुपए को सपोर्ट करने के लिए कई उपयों का ऐलान किया है। आरबीआई ने तीन सरकारी तेल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (OMCs) की डेली अमेरिकी डॉलर की पूरी आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक स्पेशल विंडो खोल रहा है। इसके अलावा, सट्टेबाजी को रोकने, रिजर्व रिस्क और करेंसी हेजिंग संबंधी भी उपाय किए गए हैं।
IOCL, HPCL और BPCL को बेचे जाएंगे - RBI
आरबीआई के एक बयान के अनुसार, डॉलर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) को बेचे जाएंगे। यह सोमवार यानी 12 अक्टूबर से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक लागू रहेगी। इस व्यवस्था के तहत आरबीआई नामित बैंकों के माध्यम से तीन पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों को अमेरिकी डॉलर बेचेगा। इस सुविधा का उद्देश्य यह तय करना है कि कंपनियां अपने ऑपरेशन के लिए अपनी हर दिन की विदेशी मुद्रा आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब बना हुआ है
आपको बता दें कि ये उपाय ऐसे समय में आए हैं जब केंद्रीय बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप और ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को रुपया 96.73 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो मई में दर्ज किए गए अपने सर्वकालिक निचले स्तर 96.96 रुपए के करीब है।













